Paush Purnima 2021 : कड़ाके की ठंड पर भारी पड़ी आस्था, डुबकी लगाने के ल‍िए गंगा तट पर पहुंचे श्रद्धालु

Paush Purnima 2021 सुबह से काफी ठंड रही घना कोहरा भी छाया रहा। घरों के अंदर भी कंपकपी छूट रही है। ऐसे हालात में भी पौष पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी लगाने के ल‍िए श्रद्धालु घाट पर पहुंचने लगे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 10:17 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 10:17 AM (IST)
Paush Purnima 2021 : कड़ाके की ठंड पर भारी पड़ी आस्था, डुबकी लगाने के ल‍िए गंगा तट पर पहुंचे श्रद्धालु
तिगरी के पुरोहित पंडित गंगा सरन शर्मा ने बताया की आज पौष पूर्णिमा है।

मुरादाबाद, जेएनएन। गुरुवार की सुबह से काफी ठंडी रही, घना कोहरा भी छाया रहा। आलम ये रहा क‍ि घरों के अंदर भी कंपकपी छूट रही है। ऐसे हालात में भी पौष पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी लगाने के ल‍िए श्रद्धालु पतित पावनी मां गंगे के तिगरी व ब्रजघाट स्थित गंगा तटों पर पहुंचे। घाटों पर उन्‍होंने स्‍नान क‍िया, इसके बाद पूजा-अर्चना भी की।

तिगरी के पुरोहित पंडित गंगा सरन शर्मा ने बताया की आज पौष पूर्णिमा है। इस मौके पर स्नान के लिए श्रद्धालु सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गए। बाइक, कार इत्यादि साधनों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक तो नहीं रही लेकिन जो श्रद्धालु यहां मां गंगे के तट पर पहुंच रहे हैं, उनमें महिलाएं भी शामिल हैं। सभी गंगे मां को नमन करते हुए हर-हर गंगे के उदघोष के साथ गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। फूल प्रसाद इत्यादि मां गंगे को अर्पित कर सुख समृधि की कामना कर रहे हैं। पुरोहितों इत्यादि को दान- दक्षिणा दे रहे हैं। 

ठंड से कंपाकंपा रहे लोग 

प‍िछले कुछ द‍िनों से ठंड काफी हो रही है, इसकी वजह से लोग घरों में ही दुबके हुए हैं, ज‍िसे बहुत जरूरी काम है, वही घर से बाहर न‍िकल रहा है। शहर में जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। सुबह घाट पर स्‍नान के दौरान लोग कांपते हुए नजर आए लेकिन इसके बावजूद इस खास द‍िन के ल‍िए लोगों में काफी उत्‍साह नजर आ रहा था। वहीं दूसरी ओर मौसम व‍िभाग के अनुसार अभी  ठंड से राहत की उम्‍मीद नहीं द‍िखाई दे रही है। 

chat bot
आपका साथी