मुरादाबाद के सुधीर की हत्या करने वाला परविंदर अपराध की दुनिया में जमाना चाहता था धाक, जानिये किसे मानता था अपना गुरु

Moradabad Sudhir Murder Case बिलारी के सुधीर सैनी की हत्या करने का आरोपित परविंदर अपराध की दुनिया का धाक जमाने का सपना देख रहा था। वह मध्य प्रदेश के उज्जैन से शातिर अपराधी दुर्लभ कश्यप के कदमों पर चलना चाहता था।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 03:48 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 03:48 PM (IST)
मुरादाबाद के सुधीर की हत्या करने वाला परविंदर अपराध की दुनिया में जमाना चाहता था धाक, जानिये किसे मानता था अपना गुरु
उज्जैन का शातिर अपराधी रहे दुर्लभ कश्यप की करता था नकल

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Sudhir Murder Case : बिलारी के सुधीर सैनी की हत्या करने का आरोपित परविंदर अपराध की दुनिया का धाक जमाने का सपना देख रहा था। वह मध्य प्रदेश के उज्जैन से शातिर अपराधी दुर्लभ कश्यप के कदमों पर चलना चाहता था। इसलिए इंटरनेट मीडिया पर दुर्लभ की फोटो शेयर करता रहता था। उसी तरह कपड़े पहनता था। बालों की कटिंग भी उसकी तरह ही रखने लगा था। परविंदर खुद को छोटा दुर्लभ कश्यप कहता था।

बिलारी के ढकिया नरू गांव के रहने वाला बीटेक का छात्र सुधीर सैनी की हत्या के पर्दाफाश तो हो चुका है। उसकी की बुआ के बेटे शुभम ने उसकी सौतेली बहन से प्यार करने का विरोध करने पर उसे मार डाला था। 23 सितंबर को सुधीर घर से बरेली जाने के लिए निकला था। दो दिन बाद ही उसका शव मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गणेश घाट गांव के पास जंगल में मिला। पुलिस ने छानबीन में पता चला कि सुधीर के फूफा प्रकाशवीर के बेटे शुभम ने अपने साथी परवेंदर सैनी के साथ मिलकर सुधीर की हत्या कर दी थी। पुलिस की पड़ताल में परविंदर के बारे में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

परविंदर उज्जैन के गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप के बारे में जानकारी करके उसी की राह पर चलने लगा था। इसके लिए उसने अपने साथियों की टीम भी बना ली थी। कई युवकों के उसने गिरोह में शामिल कर लिया था। शुभम भी उनके एक साथियों में से था। सुधीर सैनी की हत्या में परविंदर ने अपनी धमक बनाने के लिए साथ दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक परविंदर अपने दोस्तों के बीच खुद को छोटा दुर्लभ कहता था।

कहता था कि एक-दो बड़े मामलों में नाम आने के बाद उसके नाम से लोग खौफ खाने लगेंगे। हत्या के बाद उसे पकड़े जाने का कोई अफसोस भी नहीं था। जेल जाते समय स्वजन से कहकर गया कि चिंता मत करना, जल्द ही घर लौट आएगा। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद का कहना है कि पुलिस सुधीर की हत्या में हर पहलू पर जांच कर रही है। परविंदर और शुभम का पुराना कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। फिर भी इंटरनेट मीडिया पर उसके किए पोस्ट की भी जांच हो रही है।

chat bot
आपका साथी