तेंदुए का जोड़ा दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत

मुरादाबाद जेएनएन कांठ थाना क्षेत्र में तेंदुए का जोड़ा दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 09:04 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 09:04 PM (IST)
तेंदुए का जोड़ा दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत
तेंदुए का जोड़ा दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत

मुरादाबाद जेएनएन : कांठ थाना क्षेत्र में तेंदुए का जोड़ा दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। कई गाव के लोगों ने तेंदुए के जोड़े को पकड़वाए जाने की माग की है।

शनिवार की शाम काठ के गाव खलीलपुर कददीम निवासी सचिन रेलवे लाइन के किनारे-किनारे अपने घर लौट रहा था। जब वह गाव के पास ही पहुंचा तो रास्ते में रेल लाइन पर उसे तेंदुए का जोड़ा बैठा हुआ दिखाई दिया जिससे वह घबरा गया। इसके वह जैसे तैसे गाव पहुंचा और रेल लाइन पर तेंदुए का जोड़े होने की जानकारी ग्रामीणों को दी। इससे ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत व्याप्त हो गई है। खलीलपुर के रहने वाले मनोज कुमार, हरपाल सिंह, दिनेश कुमार, हिमाशु विश्नोई आदि ग्रामीणों ने तेंदुए का जोड़े को पकड़ने की माग की है।

बता दें कि खलीलपुर के पास घना जंगल होने के कारण यहा अक्सर तेंदुए दिखाई देते हैं। ग्रामीण कई बार इन्हें पकड़वाने की माग कर चुके हैं। लेकिन वन विभाग को शायद किसी घटना का इंतजार है।

chat bot
आपका साथी