महान विचारक और राजनेता थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय

बूथ विजय अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:30 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:30 AM (IST)
महान विचारक और राजनेता थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय
महान विचारक और राजनेता थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय

मुरादाबाद, जेएनएन: बूथ विजय अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती के उपलक्ष्य में महानगर के 141 शक्ति केंद्र व 675 बूथों पर बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों की एक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प चढ़ाए गए। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि एवं वक्ता कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एकात्म मानववाद की विचारधारा वाले संगठनकर्ता व 'स्वदेश' पत्रिका के संपादक रहे। वह एक महान विचारक और एक राजनेता थे। जिन्होंने जनसंघ पार्टी की स्थापना में अहम योगदान दिया था।

उन्होंने कहा कि 25 सितंबर 1916 को उनका जन्म मथुरा के नगला चंद्रभान में हुआ, जब ये मात्र दो वर्ष में थे तो इनके पिता का देहांत हो गया। कुछ ही वर्षों में उन्होंने अपनी माता को भी खो दिया। इस वजह से उनका लालन पालन ननिहाल में हुआ। परंतु इस यशस्वी बालक ने इन सारी परिस्थितियों का अपनी पढ़ाई पर कोई प्रभाव नहीं आने दिया। राजस्थान से मैट्रिक तथा पिलानी के बिरला कालेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। 1936 में कानपुर से प्रथम स्थान में स्नातक की उपाधि ली। 1937 में पढ़ाई के समय ही वे आरएसएस के संपर्क में आए और 1939 से 1942 तक संघ में प्रशिक्षण लिया। 1955 में उन्हें लखीमपुर जिले का प्रचारक नियुक्त किया गया। उन्होंने राजनीति में आने का मन बना लिया इसीलिए 'सिविल सेवा परीक्षा' पास करने बाद भी उन्होंने सरकारी नौकरी नहीं की। बतौर पत्रकार भी उन्होंने कार्य किया और वे 'राष्ट्रधर्म' अखबार के लिए लिखा करते थे। 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की नींव रखी तो दीनदयाल ने उनके साथ मिल कर पार्टी का गठन किया। 1951 में ही इसके पहले महासचिव चुने गए। महानगर के आठ बूथों पर भूपेन्द्र चौधरी, मध्य नगर मंडल बूथ नंबर 160 पर नगर विधायक रितेश गुप्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, नगर विधान सभा प्रभारी मोहन लाल सैनी, महानगर महामंत्री कमल गुलाटी, श्याम बिहारी शर्मा, नत्थू राम कश्यप, दिनेश शीर्षवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सेठी, संजीव चौहान, मंगल सेन राजपूत, हरीश प्रजापति, विकल कुमार, अजय सक्सेना, सचिन राघव और कार्यक्रम संयोजक विशाल त्यागी के अलावा नगर विधानसभा संयोजक हेमराज सैनी, देहात विधानसभा संयोजक सुनिता शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी