पंचायती राज मंत्री बोले-जनता के ह‍ित में कार्य कर रही भाजपा सरकार

पंचायती राज मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है। सरकार ने हमेशा शिक्षकों को सम्मान देने का कार्य किया है। शिक्षक समाज का दर्पण है हमें शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 04:40 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 04:40 PM (IST)
पंचायती राज मंत्री बोले-जनता के ह‍ित में कार्य कर रही भाजपा सरकार
जनता तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है।

मुरादाबाद। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। जनता तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। प्रदेश सरकार ने शिक्षकों को मान-सम्मान दिया है।

वे अमरोहा के मंडी धनौरा में एक विद्यालय में आयोज‍ित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है। सरकार ने हमेशा शिक्षकों को सम्मान देने का कार्य किया है। शिक्षक समाज का दर्पण है, हमें शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की आदर्श छवि की पूरी दुनिया कायल है। प्रदेश सरकार ने पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य किया है। 

chat bot
आपका साथी