Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद पंचायत चुनाव की सियासी हिस्सेदारी मेें मह‍िलाएं भी पीछे नहीं

सियासत में हिस्सेदारी के लिए आधी आबादी भी नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंची। मह‍िला दावेदारों का कहना है क‍ि वे किसी से कम नहीं है। जिला पंचायत की पांच अध्यक्ष महिला रहीं हैं। इस बार भी हमारी बारी है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 12:45 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 12:45 PM (IST)
Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद पंचायत चुनाव की सियासी हिस्सेदारी मेें मह‍िलाएं भी पीछे नहीं
जिले की प्रथम नागरिक की कुर्सी पर आसीन होगी।

मुरादाबाद। सियासत में हिस्सेदारी के लिए आधी आबादी भी नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंची। मह‍िला दावेदारों का कहना है क‍ि वे किसी से कम नहीं है। जिला पंचायत की पांच अध्यक्ष महिला रहीं हैं। इस बार भी हमारी बारी हैं। हम नहीं तो कोई हमारी ही बहन जिले की प्रथम नागरिक की कुर्सी पर आसीन होगी।

जिला पंचायत के सदस्य का पर्चा दाखिल करने पहुंची समरीन जहां का कहना था कि हर प्रत्याशी जीतने के लिए ही चुनाव मैदान में आता है। हमने भी जीतने के लिए पर्चा दाखिल किया है। विकास के मुद्दे को लेकर लोगों के बीच जाएंगे। वहीं नामांकन दाखिल करने पहुंची रेनू चौधरी ने कहा कि महिला को इंसाफ दिलाने के साथ क्षेत्र के विकास पर काम करना है। इसलिए सियासत को चुना है। उम्मीद है कि मुझे लोगों का साथ मिलेगा। प्रत्याशी मुमताज ने कहा कि सियासत में हमारी भी हिस्सेदारी है। महिला अब किसी क्षेत्र में कमजोर नहीं है। खुदा ने चुनाव जिताया तो क्षेत्र के इलाके के विकास के ल‍िए हर संभव प्रयास करूंगी। प्रत्याशी रजनी ने पर्चा दाखिल करने के बाद बताया कि आरक्षण के तहत 33 फीसद महिलाओं की हर चुनाव में हिस्सेदारी है। हमारा हक है। इसलिए चुनाव मैदान में आई हूं। जनता ने मौका दिया तो क्षेत्र के लिए कुछ बेहतर काम करना है।

chat bot
आपका साथी