Panchayat Election 2021 : ग्राम प्रधान बनने के ल‍िए धार्मिक स्‍थल से लगी बोली-दावेदार ने कहा-निर्विरोध चुन लो, 20 लाख से कराऊंगा व‍िकास

दरअसल ब‍िलारी के गांव चांदपुर गणेश में एक ऐसा मामला सामने आया कि लोग हैरान रह गए। दो दावेदारों ने गांव के धर्मस्थल से एलान करना शुरू कर द‍िया। उनका कहना था क‍ि वह इतनी धनराशि गांव के विकास में खर्च कर देंगे उनको निर्विरोध प्रधान चुन लिया जाए।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 03:43 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 03:43 PM (IST)
Panchayat Election 2021 : ग्राम प्रधान बनने के ल‍िए धार्मिक स्‍थल से लगी बोली-दावेदार ने कहा-निर्विरोध चुन लो, 20 लाख से कराऊंगा व‍िकास
ब‍िलारी में एक अलग ही मामला सामने आ गया।

मुरादाबाद, जेएनएन। मंडल में पंचायत चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर है। कुर्सी हासिल करने के ल‍िए दावेदार तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। मतदाताओं को म‍िठाई की र‍िश्‍वत के साथ दावतों का दौर भी चल रहा है। ज‍िले के ब‍िलारी में एक अलग ही मामला सामने आ गया। यह मामला पूरे ज‍िले में सुर्खियों में है।

दरअसल ब‍िलारी के गांव चांदपुर गणेश में एक ऐसा मामला सामने आया कि लोग हैरान रह गए। दो दावेदारों ने गांव के धर्मस्थल से एलान करना शुरू कर द‍िया। उनका कहना था क‍ि वह इतनी धनराशि गांव के विकास में खर्च कर देंगे, उनको निर्विरोध प्रधान चुन लिया जाए। इसको लेकर दो पक्षों में जब होड़ लगी लगी तो हालात तनावपूर्ण होने लगे। दोनों दावदारों ने बोली लगानी शुरू कर दी है, बोली बढ़ने के साथ व‍िवाद की स्थित‍ि उत्‍पन्‍न होती जा रही थी। दोनों में से कोई भी झुकने को तैयार नहीं था। इस बीच क‍िसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस लाइन में दोनों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

एलान में बढ़ती रही धनराश‍ि

पहले एक व्यक्ति ने एलान क‍िया क‍ि वह गांव में 20 लाख रुपये के व‍िकास कार्य करवाएगा। इस बीच दूसरे ने एलान क‍िया क‍ि वह 25 लाख रुपये से गांव में व‍िकास कराएगा। कुछ देर तक बोली आगे बढ़ती रही लेकिन पुलिस ने पहुंचकर ब्रेक लगा दिया। इस मामले में एक पक्ष के हरवीर और दूसरे पक्ष के आरिफ को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।

यह भी पढ़ें :-

मेरठ के पुलिस कर्मी की शर्मनाक हरकत, दुष्‍कर्म के बाद छात्रा से बोला-मुंह खोला तो अश्लील फोटो वायरल कर दूंगा

Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में सपा ने घोषित क‍िए 31 प्रत्‍याशी, व‍िधायकों की जंग में वार्ड 23 फ्रीज, यहां देखें पूरी सूची

Moradabad Coronavirus News : कोरोना की दूसरी लहर में फ्रंट लाइन की भूमिका में नगर निगम, रात में भी हो रहा सैनिटाइजेशन

मुरादाबाद में आज और कल नहीं म‍िलेगी सीएनजी, पाइप लाइन की होगी मरम्‍मत, केवल इन जगहों पर रहेगी उपलब्‍ध

Panchayat Election 2021 : चाशनी में डूबा पंचायत चुनाव, गुलाब जामुन से भरे 100 कार्टन पकड़े, आए द‍िन सामने आ रहे मामले

chat bot
आपका साथी