Panchayat Election 2021 : सहायक विकास अधिकारियों की भूमिका पर उठने लगे सवाल, अफसर नाराज

Delimition of wards in Moradabad परिसीमन के दौरान घालमेल करने के मामले पकड़ में आने पर जिले के कई ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। टीम परिसीमन में एडीओ की भूमिका की जांच करने में लगी है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 03:22 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 04:34 PM (IST)
Panchayat Election 2021 : सहायक विकास अधिकारियों की भूमिका पर उठने लगे सवाल, अफसर नाराज
कों के स्टाफ में से कई कर्मचारियों के पर कतरे जा सकते हैं।

मुरादाबाद, जेएनएन। परिसीमन के दौरान घालमेल करने के मामले पकड़ में आने पर जिले के कई ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आला अफसरों की खुफिया टीम परिसीमन में एडीओ की भूमिका की जांच करने में लगी है। बताया जा रहा है कि चुनाव से पहले ब्लॉकों के स्टाफ में से कई कर्मचारियों के पर कतरे जा सकते हैं। उन्हें इधर से उधर भी किया जा सकता है।

मुरादाबाद में ग्राम पंचायतों के वार्डों के परिसीमन को लेकर तमाम सवाल खड़े हुए हैं। विकास खंड के सहायक विकास अधिकारियों पर सबसे ज्यादा अंगुलियां उठीं है। आला अधिकारियों ने आपत्तियों का निस्तारण करने के समय यह खेल पकड़ लिया। जिले से आठों विकास खंडों से 261 आपत्तियां मिलीं थीं। इनके आधार पर डीएम की अध्यक्षता वाली चार सदस्‍यीय कमेटी ने ग्राम पंचायतों के वार्डों को क्रम से लगाकर परसीमन को ठीक करा दिया था। शनिवार को देर रात तक परिसीमन फाइनल होने के बाद कई सहायक विकास अधिकारियों के चेहरों पर मायूसी थी। वजह ये थी क‍ि उनकी मर्जी से काम नहीं हो पाए वह जिन-जिन गांवों को तोड़कर अपने हिसाब से वार्डों में जोड़ना चाहते थे, उनकी मंशा पूरी नहीं हो पाई। परिसीमन के बाद विकास खंडों पर सूचियां चस्पा होने तक आपत्ति करने वालों को भी सुकून महसूस हुआ, उन्होंने कमेटी का धन्यवाद भी जताया। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परसीमन की खामियां दूर करके वार्डों की सूचियां ब्लाकों पर चस्पा कर दी गईं हैं। अब आरक्षण की कार्रवाई शुरू हो रही है। शासन से आदेश मिलते ही ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम और जिला पंचायत सदस्यों के वार्डों का आरक्षण तय दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी