Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में पंचायत चुनाव के लिए निजी हल्के वाहन क‍िए जाएंगे अधिग्रह‍ित

मुरादाबाद जिले में पंचायत चुनाव 26 अप्रैल को होना है इसदिन 2437 बूथों पर मतदान होगा। बूथों पर मतदान कर्मियों को भेजने सेक्टर मजिस्ट्रेट पेट्रोलिंग पार्टियों व पुलिस को 15 सौ वाहनों की आवश्यकता है। जिसमें छह सौ छोटे वाहन और नौ सौ बड़े वाहनों की आवश्यकता है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 05:20 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 05:20 PM (IST)
Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में पंचायत चुनाव के लिए निजी हल्के वाहन क‍िए जाएंगे अधिग्रह‍ित
प्रशासन की ओर सेे वाहन मालिकों को पत्र भेजा जा रहा है।

मुरादाबाद, जेएनएन। मुरादाबाद पंचायत चुनाव कराने के लिए वाहनों की संख्या कम पड़ रही है। मंडलायुक्त ने निजी प्रयोग वाले हल्के वाहनों को अधिग्रहण करने का आदेश जारी किया है। प्रशासन की ओर सेे वाहन मालिकों को पत्र भेजा जा रहा है।

मुरादाबाद जिले में पंचायत चुनाव 26 अप्रैल को होना है, इसदिन 2437 बूथों पर मतदान होगा। बूथों पर मतदान कर्मियों को भेजने, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पेट्रोलिंग पार्टियों व पुलिस को 15 सौ वाहनों की आवश्यकता है। जिसमें छह सौ छोटे वाहन और नौ सौ बड़े वाहनों की आवश्यकता है। जिले में 1399 बड़े वाहन हैं। जिसमें सात सौ स्कूल वाहन है। कोरोना के कारण स्कूल बंद हैं, स्कूल प्रबंधन ने एक साल से वाहनों का इंश्योरेंस नहीं कराया है। ऐसे में स्कूल बसों को चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाया जा सकता है। केवल पांच सौ बड़ी बसें का ही अधिग्रहण किया जा सकता है। जिले में वाणिज्य व निजी प्रयोग करने के लिए 1565 वाहन हैं। जिसमें छह सौ वाहन वाणिज्य प्रयोग वाले हैं। शेष वाहन निजी प्रयोग वाले हैं। मंडलायुक्त ने पत्र जारी क‍िया है कि उपलब्ध बड़े वाहनों व वाणिज्य प्रयोग वाले छोटे वाहनों को अधिग्रहण कर लें। शेष चार सौ निजी प्रयोग वाले वाहनों का अधिग्रहण करें। निजी प्रयोग वालों वाहनों में कार के स्थान पर जीप नुमा वाहन का अधिग्रहण करे और पंचायत चुनाव में लगाएं। मंडलायुक्त के पत्र के बाद जिला पूर्ति अधिकारी व सहायक परिवहन अधिकारी ने संयुक्त रूप से वाहन मालिकों को पत्र भेजा है। 22 अप्रैल तक पंचायत निर्वाचन अधिकारी को सौंपने का आदेश दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार बताया कि वाहनों की कमी को देखते हुए मंडल से दूसरे जिले को वाहन नहीं दिया जाएगा। मंडलायुक्त के पत्र के बाद निजी प्रयोग वाले वाहनों को अधिग्रहण करने के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी