Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में नई ग्राम पंचायतों की सूची तैयार, मांगी जा रहीं आपत्तियां

Panchayat Election 2021 जिले में गठित होने वाली 62 नई ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची बनकर तैयार हो चुकी है। जिला पंचायतों के वार्डों की सूचियों का भी अंतिम प्रकाशन हो गया है। अब दावे और आपत्तियां मांगी गई है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 05:05 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 05:05 PM (IST)
Panchayat Election 2021 :  मुरादाबाद में नई ग्राम पंचायतों की सूची तैयार, मांगी जा रहीं आपत्तियां
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

मुरादाबाद। पंचायत चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मतदाता सूचियों का प्रकाशन हो चुका है। अब आपत्तियां लेने के बाद मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन होगा। नई ग्राम पंचायतों की सूचियां भी तैयार हो चुकी है। इसके अलावा जिला पंचायत वार्डों की सूची भी बन गई है।

जिले में गठित होने वाली 62 नई ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची बनकर तैयार हो चुकी है। जिला पंचायतों के वार्डों की सूचियों का भी अंतिम प्रकाशन हो गया है। अब दावे और आपत्तियां मांगी गई है। 15 मार्च को अंतिम प्रकाशन होने के बाद रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी जाएगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी बालकिशन ने बताया कि अंतिम प्रकाशन के बाद कोई संसोधन नहीं होगा। जिसे दावा करना है, यही समय है। इसके बाद कोई मौका नहीं मिलना है।

chat bot
आपका साथी