Panchayat Election 2021 : वोटर लिस्ट का हुआ अंतिम प्रकाशन, दो मार्च तक दाखिल करें आपत्तियां

Panchayat elections in Moradabad अपर जिलाधिकारी प्रशासन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पंचायत सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद की ग्राम पंचायतों निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन बुधवार को कर दिया गया। प्रकाशित नामावली का निरीक्षण 26 फरवरी तक होगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 01:21 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 05:21 PM (IST)
Panchayat Election 2021 : वोटर लिस्ट का हुआ अंतिम प्रकाशन, दो मार्च तक दाखिल करें आपत्तियां
दावे एवं आपत्तियां दो मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे।

मुरादाबाद। अपर जिलाधिकारी प्रशासन, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पंचायत सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद की ग्राम पंचायतों निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन बुधवार को कर दिया गया। प्रकाशित नामावली का निरीक्षण 26 फरवरी तक होगा। दावे एवं आपत्तियां दो मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे। आपत्तियों का निस्तारण तीन मार्च से आठ मार्च तक किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि ऐसे नागरिक जो एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है उनके द्वारा अपना नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किए जाने हेतु दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 15 मार्च को किया जायेगा।

chat bot
आपका साथी