Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में पंचायती राज मंत्री ने भाजपा प्रत्याशियों को दिए जीत के मंत्र

बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर पंचायती राज मंत्री ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए घोषित हुए सभी प्रत्याशियों को बुलाकर कहा कि चुनाव जीतने के लिए लड़ना है। किसी भी स्तर पर कमजाेर नहीं पड़ना। गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार द्वारा कराए गए कामों को गिनाने का काम करें।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 04:51 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 04:51 PM (IST)
Panchayat Election 2021 :  मुरादाबाद में पंचायती राज मंत्री ने भाजपा प्रत्याशियों को दिए जीत के मंत्र
भाजपा कार्यालय पर बैठक बुलाकर जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों को समझाया।

मुरादाबाद, जेएनएन। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा के प्रत्याशियों को बुलाकर उनसे सीधा संवाद करके चुनाव जीतने को टिप्स दिए। सभी से परिचय के बाद उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ लोगों के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाएं, यह बताएं क‍ि भाजपा सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। हमारी सरकार ने सबके कल्याण के लिए योजनाएं चलाईं हैं।

बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर पंचायती राज मंत्री ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए घोषित हुए सभी प्रत्याशियों को बुलाकर कहा कि चुनाव जीतने के लिए लड़ना है। किसी भी स्तर पर कमजाेर नहीं पड़ना। गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार द्वारा कराए गए कामों को गिनाने का काम करें। उन्होंने कहा कि संगठन से बड़ा कोई नेता नहीं होता। संगठन मजबूत होने पर ही सरकारें बनती हैं। इसलिए संगठन के किसी भी व्यक्ति को इग्नोर नहीं करना है। सभी नेताओं का सम्मान होना चाहिए। जिला पंचायत सदस्य जिस क्षेत्र से भी चुनाव लड़ रहे हैं, वहां के कार्यकर्ताओं का सम्मान करना है। बूथ के कार्यकर्ताओं से मिलते जुलते रहें। सभी को साथ लेकर चलना है। उन्होंने कहा कि छोटे से ही बड़ा नेता बनते हैं। भाजपा ऐसा दल है, यहां मेहनत का फल सबको मिलता है। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने कहा कि अगला जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का ही होगा। सरकार के कामों को जनता पंसद कर रही है। इसलिए जिला पंचायत सदस्य पद पर भाजपा के सबसे अधिक प्रत्याशी जीतकर आएंगे। 

chat bot
आपका साथी