Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में बसपा ने घोषित किए आठ प्रत्याशी, यहां देखें लिस्ट
पंचायत चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने आठ प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें वार्ड एक से राजीव कुमार चौहान वार्ड तीन से भूरा अलवी वार्ड 14 से बंटी भारती वार्ड 31 से अनीस चौधरी वार्ड 32 से वीर सिंह सैनी प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
मुरादाबाद। पंचायत चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने आठ प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें वार्ड एक से राजीव कुमार चौहान, वार्ड तीन से भूरा अलवी, वार्ड 14 से बंटी भारती, वार्ड 31 से अनीस चौधरी, वार्ड 32 से वीर सिंह सैनी, वार्ड 33 से मुनीर अहमद घोसी, वार्ड 34 से सदाकत उर्फ शब्बू, वार्ड 38 से शबाना चौधरी के नाम घोषित किए गए है। मुरादाबाद मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ. रणविजय सिंह ने बताया कि आठ प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। सभी प्रत्याशी पूरी शिद्दत से चुनाव में जुट जाएं।