Panchayat Election 2021 : सम्‍भल में भाजपा ने जारी की जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों की सूची, देखें ल‍िस्‍ट

भाजपा ने सम्भल के सभी 35 जिला पंचायत वार्ड के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा के कई धुरंधर टिकट की लड़ाई में धड़ाम भी हुए हैं। वार्ड नंबर 34 से नाम की घोषणा नहीं की गई है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 10:15 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 10:15 AM (IST)
Panchayat Election 2021 : सम्‍भल में भाजपा ने जारी की जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों की सूची, देखें ल‍िस्‍ट
भाजपा के कई धुरंधर टिकट की लड़ाई में धड़ाम भी हुए हैं।

मुरादबाद, जेएनएन। भाजपा ने सम्भल के सभी 35 जिला पंचायत वार्ड के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा के कई धुरंधर टिकट की लड़ाई में धड़ाम भी हुए हैं।

जारी सूची के अनुसार वार्ड एक हजरतनगर गढी से पुनीत चौधरी, वार्ड दो बराही से सतवीर सिंह आजाद जाटव, वार्ड तीन बेला से निधि गुप्ता पत्नी कुलदीप गुप्ता, वार्ड चार गुमसानी से वीणा देवी पत्नी रविंद्र सिंह, वार्ड पांच मढन से नैना वर्मा पत्नी पिंटू वर्मा, वार्ड छह ऐचोड़ा कम्बोह से गुरमीत कौर, वार्ड सात असमोली से मुनीश अग्रवाल, वार्ड आठ मन्नी खेडा से शिखा चौधरी पत्नी कपिल चौधरी, वार्ड नौ भारतल सिरसी से मदन सिंह भारती को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी प्रकार वार्ड 11 रूकनुददीन सराय से रेखा सैनी पुत्री तेजपाल सिंह, वार्ड 12 सौधन मोहम्मदपुर से सुरभि यादव पत्नी विरलेश यादव, वार्ड 13 अतरासी से हिर्देश यादव, वार्ड 14 भिरवारी से आशा यादव पत्नी रजनीश यादव, वार्ड 15 केशरपुर से ममता आर्य पत्नी वेदवसु, वार्ड 16 सिहावली से विशेष पाल उर्फ पिंकी पुत्र राजेंद्र सिंह, वार्ड 17 रजपुरा से सत्यवती यादव पत्नी भूपेंद्र काली, वार्ड 18 रसूलपुर से अर्चना कुमारी पत्नी अशोक कुमार,वार्ड 19 धनारी से योगेंद्र कुमार पुत्र ऋषिपाल सिंह, वार्ड 20 जुनावई से रामखिलाड़ी पुत्र स्वामी सिंह, वार्ड 21 घोंसली से सोमवती पत्नी मलखान सिंह, वार्ड 22 कादराबाद से महेंद्र सिंह यादव, वार्ड 23 छपरा से राधेश्याम यादव, वार्ड 24 पाठकपुर से अशोक यादव, वार्ड 25 मिर्जापुर नसरूल्लापुर से विपिन राघव, वार्ड 26 मझौला से पुष्पा देवी पत्नी गजराज सिंह, वार्ड 27 कैथल से गीता देवी पत्नी श्रीपाल सिंह, वार्ड 28 से छाबड़ा से अनामिका देवी पत्नी निलेश, वार्ड 29 राजथल नवल किशोर शर्मा, वार्ड 30 गुमथल से चंद्रसेन उर्फ छोटू दिवाकर, वाज्ञर्ड 31 मौलागढ से पृथ्वीराज जाटव, वार्ड 32 किसौली से अवधेश प्रताप सिंह राघव, वार्ड 33 पवांसा से रजनी जाटव पत्नी राजेंद्र, वार्ड 35 से फत्तेपुर सराय से कौशल्या देवी पत्नी चंद्रपाल सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। वार्ड नंबर 34 से नाम की घोषणा नहीं की गई है। 

chat bot
आपका साथी