Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में नहीं खुले ग्राम पंचायतों के खाते, ठप हो गया देहात का विकास

Panchayat elections in Moradabad ज‍िले के 643 गांवों की प्रधानी खत्म अधूरे काम नहीं हो पा रहे हैं पूरे। छजलैट ब्लॉक के गांव का प्रशासक डीपीआरओ को बनाया गया है। मुख्य विकास ने ग्राम निधि में बची धनराशि का ब्‍योरा मांगा है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 05:30 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 05:30 PM (IST)
Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में नहीं खुले ग्राम पंचायतों के खाते, ठप हो गया देहात का विकास
अभी तक किसी ग्राम पंचायत का खाता ही नहीं खुला है।

मुरादाबाद। जिले में प्रधानों का कार्यकाल खत्म होते ही उनके बस्ते जमा करा लिए गए हैं। डीएम राकेश कुमार सिंह ने सभी 643 ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त कर दिए हैं। छजलैट ब्लॉक का प्रशासक जिला पंचायत राज अधिकारी को बनाया गया है जबकि अन्य ब्लॉकों में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) प्रशासक नियुक्त किए गए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने ग्राम निधि में बची धनराशि का ब्‍योरा मांगा है। उनका कहना है कि अधूरे विकास कार्यों को प्रशासकों को कराने थे। लेकिन, अभी तक किसी ग्राम पंचायत का खाता ही नहीं खुला है।  

chat bot
आपका साथी