पंचायत का फरमान : तीन बच्‍चों की मां ने प्रेमी के साथ छोड़ द‍िया गांव, पत‍ि ने कहा-बेवफा नजरों से दूर रहे

तीन बच्‍चों की मां को प्‍यार करने की सख्‍त सजा म‍िली। पंचायत ने मह‍िला और उसके प्रेमी को गांव छोड़ने का फैसला सुना द‍िया। दोनों प्रेमी-प्रेम‍िका ने इसके बाद चुपचाप गांव छोड़ द‍िया। यह मामला चर्चा का व‍िषय बना हुआ है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:30 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:30 AM (IST)
पंचायत का फरमान : तीन बच्‍चों की मां ने प्रेमी के साथ छोड़ द‍िया गांव, पत‍ि ने कहा-बेवफा नजरों से दूर रहे
पड़ोसी युवक से इश्क कर बैठी थी तीन बच्चों की मां।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। तीन बच्चों की मां पड़ोसी युवक से इश्क कर बैठी। वह प्रेमी के साथ वापस गांव लौटी थी। अब इस मामले को लेकर गांव में दो दिन पंचायत चली। जिसमें फैसला हुआ कि दोनों गांव छोड़ कर कहीं और रहें। लिहाजा प्रेमी युगल गांव से चला गया है। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। यह मामला इलाके में चर्चा का व‍िषय बना हुआ है। 

यह मामला अमरोहा ज‍िले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली तीन बच्चों की मां का प्रेम प्रसंग सालभर पहले पड़ोसी युवक से शुरू हुआ था। इसकी जानकारी दोनों के स्वजन को हुई तो उन पर बंद‍िश लगा दी गई। बावजूद इसके दोनों का मिलना जारी रहा। बताते हैं कि डेढ़ महीना पहले दोनों घर से लापता हो गए थे। इसके दो द‍िन बाद वे लौट आए थे। उसी समय से विवाद चल रहा था। बताते हैं कि विवाहिता के ससुराल वालों ने समझाने की काफी कोशिश की थी, लेकिन विवाहिता प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। लिहाजा गांव में पंचायत बैठी। पहले दिन कोई नतीजा नहीं निकला तो रविवार को भी पंचायत हुई। प्रेमी युगल की जिद को देखते हुए विवाहिता के पति व ससुर ने शर्त रखी कि दोनों इस गांव में नहीं रहेंगे। पत‍ि का कहना था क‍ि उसने इतने साल पत्‍नी के साथ गुजारे हैं, ऐसे में बेवफा पत्‍नी उसकी नजरों के सामने रही तो वह हमेशा खुद को असहज महसूस करता रहेगा, ऐसे में जरूरी है क‍ि पत्‍नी और उसकी प्रेमी को उसकी नजरों से दूर रखा जाए। बाद में पंचायत के इस फैसले को विवाहिता व उसके पति ने मान लिया। दोपहर बाद दोनों गांव छोड़ कर चले गए। इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि इस संबंध में थाने पर कोई सूचना नहीं दी गई है।

chat bot
आपका साथी