Panchayat By Election Result 2021 : रामपुर में आज आएंगे पंचायत उप चुनाव के पर‍िणाम, मतगणना जारी

मुरादाबाद मंडल के रामपुर ज‍िले में पंचायत उप चुनाव में उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला आज होगा। विकास खंड कार्यालय में मतगणना चल रही है। मतगणना स्थल पर जमावड़ा रोकने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 09:54 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 09:54 AM (IST)
Panchayat By Election Result 2021 : रामपुर में आज आएंगे पंचायत उप चुनाव के पर‍िणाम, मतगणना जारी
मतगणना स्थल पर जमावड़ा रोकने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

मुरादाबाद, जेएनन। मुरादाबाद मंडल के रामपुर ज‍िले के स्‍वार में पंचायत उप चुनाव में उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला आज होगा। विकास खंड कार्यालय में मतगणना चल रही है। मतगणना स्थल पर जमावड़ा रोकने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

ग्राम पंचायत डोंकपुरी टांडा की प्रधान की मौत के कारण उपचुनाव 12 जून को हुआ था। इसी दिन बीडीसी की रिक्त सीट के लिए भी वोट डाले गए थे। इसके अलावा 25 पंचायतों में 82 सदस्यों के लिए भी मतदान हुआ था। प्रधान व बीडीसी के नौ-नौ उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होना है। मतपेटियां ब्लाक परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखने के बाद वहां सख्त पहरा लगाया गया। एक दरोगा के साथ तीन कांस्टेबिल 24 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं। सोमवार की सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई, यह उस समय तक चलेगी जब तक अंतिम परिणाम घोषित न हो जाएं। मतगणना शांतिपूर्वक और निष्पक्ष कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा।

ज‍िले में 72.5 प्रतिशत हुआ था मतदान

सेक्टर मजिस्ट्रेट धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि  72.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। पंचायत उपचुनाव में बीडीसी सदस्य समेत ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ था। उधर 25 ग्राम पंचायतों में 353 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त थे। नाम वापसी प्रक्रिया के बाद 82 सीटों पर चुनाव कराया गया था। ग्राम पंचायत सदस्यों को चुनने के लिए वोट करने वाले मतदाताओं की सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें दिखाई दी थी। दौकपुरी टांडा में प्रधान के चुनाव को लेकर जमकर वोट डाले गए थे। यहां शाम तक मतदान केंद्र पर 77 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले थे। मतदान केंद्र पर वोट डालने वालों में भारी जोश दिखाई दिया था। जिन लोगों ने फर्जी वोट डालने की कोशिश की, उन्हे पुलिस ने पुलिस ने खदेड़ दिया। शाम तक मतदाता लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। 

chat bot
आपका साथी