Panchayat By Election Result 2021 : ग्राम प्रधान पद के ल‍िए मतगणना जारी, देखें ग्राम पंचायत सदस्‍य पद के नतीजें

पंचायत उप चुनाव के दौरान दो ग्राम प्रधानों एक बीडीसी के अलावा 74 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए वोट डाले गए हैं। चुनाव में 165 प्रत्याशी मैदान में थे। अब तक की मतणगना में ग्राम पंचायत सदस्‍य के नतीजें आ चुके हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:24 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 03:51 PM (IST)
Panchayat By Election Result 2021 : ग्राम प्रधान पद के ल‍िए मतगणना जारी, देखें ग्राम पंचायत सदस्‍य पद के नतीजें
ग्राम प्रधानों के नतीजे आने में कुछ देर हो सकती है।

मुरादाबाद, जेएनएन। पंचायत उप चुनाव के दौरान दो ग्राम प्रधानों, एक बीडीसी के अलावा 74 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए वोट डाले गए हैं। चुनाव में 165 प्रत्याशी मैदान में थे। आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। कई जगहों के नतीजें भी आ चुके हैं। कड़े पहरे में मतगणना कराई गई। ब‍िलारी में ग्राम पंचायत सदस्यों के नतीजे आ चुके हैं। ग्राम प्रधानों के नतीजे आने में अभी देरी है। 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति जायसवाल ने बताया कि मतगणना के लिए सुरक्षा  व्यवस्था की गई। छह ब्लाकों में 14 टेबल लगाई गई। कोई विजयी होने वाला व्यक्ति जुलूस नहीं निकालेगा। हर्ष फायरिंग और पटाखे जलाने वाले लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। मतगणना ब्लाक मुख्यालयों के कक्षों में ही कराई गई। जीतने के बाद सभी प्रत्याशियों को मतगणना केंद्रों से शांति के साथ घर जाना है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जो निर्वाचन अधिकारी बनाए गए थे, उन्हीं की निगरानी में मतगणना हो रही है। मतगणना के बाद नतीजों का डाटा तुरंत ही आनलाइन होना है। इसके बाद उन ग्राम पंचायतों के प्रधानों की शपथ होगी, जिनकी बहुमत नहीं होने की वजह रोक दी गई थी। शपथ होने के बाद ग्राम पंचायतों की पहली बैठक होनी है। इसके बाद ही ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की शुरुआत होगी। 

ब‍िलारी में ग्राम पंचायत सदस्‍य नतीजें

बिलारी ब्लाक के बकैनिया चांदपुर गांव में दो वार्डों में चुनाव हुआ। वार्ड 4 में राजो 90 मत लेकर विजयी रहीं जबकि बबली 70 मत लेकर दूसरे स्थान पर रहीं।  इस बार में 3 मत निरस्त हुए। इसी गांव के वार्ड संख्या आठ में अंशिका 58 वोट लेकर जीतीं जबकि सरोज को 51 मत मिले इस वार्ड में 9 मत निरस्त हुए।

एक नजर 

कुल पद                  77

कुल प्रत्याशी          165

मतगणना के लिए ब्लाकवार लगीं टेबल

भगतपुर                 पांच

बिलारी                  एक

मुरादाबाद               दो

डिलारी                   तीन

मूंढापांडे                 एक

छजलैट                  दो

chat bot
आपका साथी