Panchayat By Election Result 2021 : अमरोहा पंचायत उप चुनाव के आने लगे नतीजें, यहां देखें सूची

मंडल के अमरोहा में आज पांच ब्लाक क्षेत्र में संपन्न हुए उपचुनाव की मतगणना कराई जा रही है। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पांच निरीक्षक व 36 दारोगा समेत 203 पुलिस कर्मी मतगणना करा रहे हैं। संबंधित सीओ भी वहां मौजूद हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 12:12 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 12:12 PM (IST)
Panchayat By Election Result 2021 : अमरोहा पंचायत उप चुनाव के आने लगे नतीजें, यहां देखें सूची
पांच निरीक्षक और 36 दारोगा भी तैनात।

मुरादाबाद, जेएनएन। मंडल के अमरोहा में आज पांच ब्लाक क्षेत्र में संपन्न हुए उपचुनाव की मतगणना कराई जा रही है। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पांच निरीक्षक व 36 दारोगा समेत 203 पुलिस कर्मी मतगणना करा रहे हैं। संबंधित सीओ भी वहां मौजूद हैं। अब नतीजे आने भी शुरू हो गए हैं। 

सोमवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। प्रत्येक ब्लाक परिसर में ही मतगणना संपन्न कराई जा रही है। लिहाजा सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि अमरोहा ब्लाक में एक निरीक्षक, आठ उपनिरीक्षक, दो हेड कांस्टेबिल, 17 कांस्टेबिल, चार महिला कांस्टेबिल व 13 होमगार्ड तैनात रहेंगे। इसके अलावा मंडी धनौरा ब्लाक में एक निरीक्षक सात उपनिरीक्षक, 3 हेड कांस्टेबिल, 17 कांस्टेबिल व तीन महिला कांस्टेबिल की तैनाती की गई है। गजरौला ब्लाक में एक निरीक्षक, छह उपनिरीक्षक, तीन हेड कांस्टेबिल, 18 कांस्टेबिल, एक महिला कांस्टेबिल व आठ होमगार्ड की तैनाती रहेगी। जबकि हसनपुर में एक निरीक्षक, 11 उपनिरीक्षक, तीन हेड कांस्टेबिल, 17 कांस्टेबिल, चार महिला कांस्टेबिल व 10 होमगार्ड की तैनाती रहेगी। एएसपी ने बताया कि गंगेश्वरी ब्लाक में एक निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक, दो हेड कांस्टेबिल, 15 कांस्टेबिल, चार महिला कांस्टेबिल व 18 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। 

आने लगे नतीजे 

गंगेश्वरी विकासखंड की ग्राम पंचायत खनोरा में होने वाले प्रधान पद का परिणाम आ गया है।

फुल पड़े वोट                     995

चंचल                              631

संतोष                             344

सुनीता                             06

नीरा                                05

निरस्त वोट                      09

ग्राम प्रधान के उपचुनाव में खनोरा ग्राम पंचायत से चंचल ने अपने प्रतिद्वंदी संतोष को 287 वोटों से हराया है।

chat bot
आपका साथी