Panchayat By-Election News: पांच जोन व दस सेक्टरों में बंटा अमराेहा, शुक्रवार काे रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Panchayat By-Election News अमरोहा पंचायत उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन गंभीर है। उसके द्वारा जनपद को पांच जोन व दस सेक्टरों में बांटा गया है। शुक्रवार काे ब्लाक कार्यालयों से पुलिस कर्मियों के साथ 75 पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 06:54 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 06:54 PM (IST)
Panchayat By-Election News: पांच जोन व दस सेक्टरों में बंटा अमराेहा, शुक्रवार काे रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
Panchayat By-Election News: पांच जोन व दस सेक्टरों में बंटा अमराेहा

मुरादाबाद, जेएनएन। Panchayat By-Election News: अमरोहा पंचायत उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन गंभीर है। उसके द्वारा जनपद को पांच जोन व दस सेक्टरों में बांटा गया है। आज ब्लाक कार्यालयों से पुलिस कर्मियों के साथ 75 पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। 12 जून की सुबह सात से शाम पांच बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान चलेगा। इसके बाद सभी मतपेटियों को ब्लाक कार्यालयों पर पुलिस के कड़े पहरे में सुरक्षित रखवाया जाएगा।

जिले में 597 ग्राम पंचायतें हैं। इतने ही ग्राम प्रधान के पद हैं। चार ग्राम प्रधान प्रत्याशियों की मौत मतगणना से पहले हो गई थी लेकिन, वह चुनाव जीत गए थे। इससे चार पद रिक्त हो गए थे। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य के 7271 पद थे लेकिन, इनमें से 2571 रिक्त रह गए थे। प्रधान व सदस्य के इन पदों के लिए ही 12 तारीख को उपचुनाव होगा। जिसको शांतिपूर्णपूर्वक कराने के लिए प्रशासन गंभीर है।

उसके द्वारा जिले को पांच जोन व दस सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसमें प्रत्येक ब्लाक में एक जोनल व दो सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। शुक्रवार की सुबह दस बजे से ब्लाक कार्यालयों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जाएगी। सभी मतपेटियां व मतदान संबंधित सामग्री ब्लाक कार्यालयों पर भिजवा दी गई है। वोटिंग के लिए प्रशासन ने जिलेभर में 75 मतदान केंद्र व इतनी ही पोलिंग पार्टियां बनाई हैं।

चार ग्राम प्रधान व 177 पंचायत सदस्य पदों के लिए होगी वोटिंग

12 जून को जनपद में चार ग्राम प्रधान व 177 पंचायत सदस्यों के पदों के लिए वोटिंग होगी। इसमें अमरोहा ब्लाक क्षेत्र में प्रधान के एक, पंचायत सदस्य के पांच, गजरौला में प्रधान के एक, पंचायत सदस्य के 43, धनौरा में सदस्य पद के लिए 32, हसनपुर में प्रधान के एक, सदस्यों के 54, गंगेश्वरी में प्रधान के एक व सदस्य के 43 पदों के लिए वोट डाले जाएंगे।

ब्लाक - पोलिंग पार्टियों की संख्या

अमरोहा- 4

गजरौला-13

धनौरा -24

हसनपुर- 21

गंगेश्वरी- 13

जिले में उपचुनाव को कराने के लिए पांच जोनल व दस सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। 12 तारीख को पांच ब्लाकों में चुनाव होगा। पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्य ब्लाक कार्यालयों से होगा। पोलिंग टीमों को लेकर जाने व वापस लाने के लिए वाहनों का इंतजाम करा दिया गया है। विनय कुमार सिंह, एडीएम

chat bot
आपका साथी