रामपुर के क्रय केंद्रों पर भीग रहा धान, वायरल वीडियो में दिख रहीं भीगी बोरियां, अफसर बोले, ऐसा कुछ नहीं हुआ

Soaking Paddy in Rampur बारिश ने धान सेंटरों पर व्यवस्थाओं की कलई खोलकर रख दी है। वही किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया। बिलासपुर क्षेत्र की नवीन मंडी में क्रय केंद्रों पर बारिश के दौरान त्रिपाल की व्यवस्था नहीं की गई।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:40 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:40 AM (IST)
रामपुर के क्रय केंद्रों पर भीग रहा धान, वायरल वीडियो में दिख रहीं भीगी बोरियां, अफसर बोले, ऐसा कुछ नहीं हुआ
किसानों की धान की फसल सेंटरों के बाहर पड़ी बारिश में भीग रही हैं। प्रतिकात्मक फोटो

मुरादाबाद, जेएनएन। Soaking Paddy in Rampur : बारिश ने धान सेंटरों पर व्यवस्थाओं की कलई खोलकर रख दी है। वही किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया। वीडियो में वह व्यक्ति दावा कर रहा है कि उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के बिलासपुर क्षेत्र की नवीन मंडी में क्रय केंद्रों पर बारिश के दौरान त्रिपाल की व्यवस्था नहीं की गई। जिसके चलते किसानों की धान की फसल सेंटरों के बाहर पड़ी बारिश में भीग रही हैं।

क्षेत्र में धान की खरीद-फरोख्त बड़े पैमाने पर चल रही है। क्षेत्र में जहां कुछ किसान अपनी फसलों को काटकर उन्हें बेचने के लिए तहसील में लगाए गए क्रय केंद्रों पर ला रहे हैं। वहीं, अभी आधी से भी ज़्यादा फसल किसानों के खेतों में खड़ी हुई है। कई किसानों ने तो फसल को काटकर उसे सेंटरों के बाहर तक लाकर डाल दिया है। लेकिन, जब रविवार की दोपहर बारिश शुरू हुई तो वह किसानों के सर का दर्द बन गई।

वहीं दूसरी ओर किसी व्यक्ति ने रविवार को एक वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में वह व्यक्ति दावा कर रहा है कि नवीन मंडी में सेंटरों के बाहर किसानों की धान की फसल बारिश में भीग रही है। आरोप लगाया कि सेंटर प्रभारियों द्वारा धान की फसल को ढकने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। जिसके चलते किसानों की फसल बारिश में भीग कर खराब हो रही है। उधर, मंडी सचिव उदयवीर सिंह ने वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। कहा कि रविवार को उन्होंने स्वयं धान के ढेरों पर त्रिपाल ढका है। कहा कि यह वायरल वीडियो किसी आढ़ती के यहां का हो सकता है। फिलहाल वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी