PAC Railway Station Inspection : महिला शौचालय और एफओबी बंद होने पर यात्री सुविधा समिति ने जताई नाराजगी

PAC Railway Station Inspection टीम द्वितीय श्रेणी के प्रतीक्षालय में गई। यहां महिला शौचालय में ताला और गेट पर बेंच लगाकर रास्ता बंद करना पाया गया। इससे महिला सदस्य भड़क गईं और कहा कि महिला यात्री फ्रेश होने कहा जाएंगी। तत्काल शौचालय शुरू करने का आदेश द‍िए।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 03:07 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 03:07 PM (IST)
PAC Railway Station Inspection : महिला शौचालय और एफओबी बंद होने पर यात्री सुविधा समिति ने जताई नाराजगी
वाणिज्य विभाग को तत्काल शौचालय का ताला खोलने के आदेश द‍िए।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। PAC Railway Station Inspection : रेलवे की यात्री सुविधा समिति (पीएसी) के सात सदस्यों ने महिला शौचालय और फुट ओवरब्रिज को बंद करने पर नाराजगी जताई। इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों से तो फाइल ही मांग ली। वाणिज्य विभाग को तत्काल शौचालय का ताला खोलने के आदेश द‍िए। 

पीएसी के चेयरमैन परशुराम महतो, सदस्य अशोक कुमार शुक्ला, हरविंदर कोहली, सुनीता दयाल, रिचा पांडेय मिश्रा, गीता ठाकुर व तेजविंदर सिंह ने रेलवे अधिकारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण शुरू किया। समिति के सदस्यों ने एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए बने रैंप वाले फुट ओवरब्रिज को बंद देखा, अधिकारियों से बंद होने का कारण पूछा तो बताया गया कि यह सौ साल पुराना एफओबी है, एक साल पहले जर्जर घोषित होने के बाद बंद कर दिया है। इतना सुनते ही समिति के सदस्य भड़क गए और कहा कि एक साल से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने सफाई दी कि फाइल मुख्यालय गई है। सदस्यों ने फाइल मांगा और इस संबंध में रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से वार्ता करने की बात कही। निरीक्षण के बाद द्वितीय श्रेणी के प्रतीक्षालय गए, जहां महिला शौचालय में ताला बंद पाया और गेट पर बेंच लगाकर रास्ता बंद करना पाया। महिला सदस्य भड़क गईं और कहा कि महिला यात्री फ्रेश होने कहा जाएंगी। अधिकारियों को तत्काल शौचालय शुरू करने का आदेश द‍िए।

निरीक्षण के दौरान विश्रामगृह का फर्श टूटा पाया, इसके अलावा वाटर बूथ से पानी बहते हुए पाया और गंदगी मिली। प्लेटफार्मों पर छोटे-छोटे यात्री शेड में पंखे नहीं लगे पाए। अधिकारियों को सभी समस्याओं का समाधान करने और सफाई पर विशेष ध्यान देने के आदेश द‍िए। समिति के सदस्यों को स्टेशन पर खानपान व्यवस्था ठीक म‍िली। इस अवसर पर एडीआरएम मान सिंह मीना, सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह, प्रवर मंडल सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

chat bot
आपका साथी