Oxygen supply in Moradabad : होम आइसोलेशन मरीजों के ल‍िए ऑक्‍सीजन आपूर्ति व्‍यवस्‍था में कुछ सुधार, परेशानी बरकरार

आक्सीजन की उपलब्धता अब प्रशासन के हवाले है। इसमें सुधार के लिए प्रयास किए गए हैं और सुधार भी आ रहा है। मुरादाबाद में इस समय मांग के अनुरूप आक्सीजन उपलब्ध हैं और स्टोरेज में भी आक्सीजन रखना शुरू हो गया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 10:19 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 10:19 AM (IST)
Oxygen supply in Moradabad : होम आइसोलेशन मरीजों के ल‍िए ऑक्‍सीजन आपूर्ति व्‍यवस्‍था में कुछ सुधार, परेशानी बरकरार
मांग और आपूर्ति में अंतर के कारण हो रही परेशानी।

मुरादाबाद, जेएनएन। आक्सीजन की उपलब्धता अब प्रशासन के हवाले है। इसमें सुधार के लिए प्रयास किए गए हैं और सुधार भी आ रहा है। मुरादाबाद में इस समय मांग के अनुरूप आक्सीजन उपलब्ध हैं और स्टोरेज में भी आक्सीजन रखना शुरू हो गया है। मांग और आपूर्ति में समानता आने के कारण लोगों को आक्सीजन मिलने में सुविधा तो है, पर अभी समय को लेकर थोड़ी परेशानी जरूर आ जा रही है।

मुरादाबाद में होम आइसोलेशन वालों को मांग के अनुरूप आक्सीजन तो उपलब्ध कराई जा रही है, पर उसमें दो दिन का समय लग जा रहा है। इसमें मामले में बिजनौर की स्थिति सबसे अच्छी है। होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को आक्सीजन सिलिंडर समय से नहीं मिल पाने के कारण एजेंसी पर लंबी-लंबी लाइन लग रही थीं। कई जगह झड़प भी हुईं। इसके बाद प्रशासन ने आक्सीजन की आपूर्ति अपने हाथ में ली। इंटीग्रेटिड कोविड कमांड सेंटर से जोड़ने के साथ ही हेल्पडेस्क बनाई गई। इसके बाद से ऑक्‍सीजन गैस आपूर्ति में सुधार हुआ। इसमें रोगी को चिकित्सक का पर्चा और आधार कार्ड देना होता था, इसमें 116 कॉल आईं। जब उनसे प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा तो 69 ने ही सिलिंडर लिए। करीब पचास लोग सिलिंडर लेने ही नहीं आए। इससे अनावश्यक रूप से सिलिंडर स्टोर करने वालों पर रोक लगी। इसके बाद से सुधार होना शुरू हुआ। अभी सुधार की जरूरत है। परेशानी अभी समय सीमा को लेकर है। मंडलायुक्त ने बताया अभी मुरादाबाद में आक्सीजन आपूर्ति को लेकर थोड़े और सुधार की जरूरत है। होम आइसोलेशन वालों को गैस सिलिंडर की आपूर्ति अब दो दिन से घटकर एक दिन पर आ गई है। हालांकि, मुरादाबाद में सिलिंडर के मिलने में 24 घंटे से अधिक समय लग रहा है। सिलिंडर स्वीकृत करने में ही 12 घंटे के समय का औसत आ रहा है। जबकि, मंडल में सबसे अच्छी स्थिति बिजनौर की है। जहां पेपर चेक करने के बाद स्वीकृति समय औसतन दो घंटे हैं। इसके कारण सिलिंडर मिलने में छह से आठ घंटे लग रहे हैं।लगातार बढ़ रही आपूर्ति आपूर्ति में भी दिन प्रतिदिन सुधार हो रहा है। पिछले पांच दिनों से मुरादाबाद मंडल को तीस टन तक मिलने वाली आक्सीजन की आपूर्ति बढ़कर 45 टन तक पहुंच गई थी। बुधवार को मंडल को 50 टन आक्सीजन की आपूर्ति हुई है। जबकि मांग 47 टन तक ही है। इससे अब आक्सीजन रिजर्व में जाना शुरू हो गया है। अब नान कोविड अस्पतालों को भी आक्सीजन की आपूर्ति शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी