महिला अस्पताल में 75 बेड के लिए बनेगा आक्सीजन प्लांट

जागरण संवाददाता मुरादाबाद कोरोना की तीसरी लहर से लोगों की जान बचाने के लिए प्रशासन लगात

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 08:10 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 08:10 PM (IST)
महिला अस्पताल में 75 बेड के लिए बनेगा आक्सीजन प्लांट
महिला अस्पताल में 75 बेड के लिए बनेगा आक्सीजन प्लांट

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद: कोरोना की तीसरी लहर से लोगों की जान बचाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। यूपी मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन जिला महिला अस्पताल में 78 बेड के लिए आक्सीजन प्लांट लगाएगा। इस तरह जिला संयुक्त चिकित्सालय में दो आक्सीजन प्लांट हो जाएंगे।

कोरोना की तीसरी लहर से जंग लड़ने के लिए जिले में कुल छह आक्सीजन प्लांट लगने हैं। जिला पुरुष अस्पताल में पीएम केयर फंड से आक्सीजन प्लांट लग रहा है। प्लांट लगाने की जिम्मेदारी डीआरडीओ को दी गई है। यह प्लांट 100 बेडों को आक्सीजन की सप्लाई दे सकेगा। जिला अस्पताल में फाउंडेशन तैयार हो गया है। खुशी की बात यह है कि जिला महिला अस्पताल में भी 78 बेडों को आक्सीजन देने के लिए प्लांट लगना है। इस तरह जिला संयुक्त चिकित्सालय में दो आक्सीजन प्लांट हो जाएंगे। इसके अलावा देहात में मूंढापांडे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टोरेंट गैस कंपनी आक्सीजन प्लांट लगा रही है। डिलारी और शरीफनगर(ठाकुरद्वारा) सीएचसी में विधायक निधि की धनराशि से आक्सीजन प्लांट लग रहा है। प्लांटों के लिए फाउंडेशन बना लिए गए हैं। डिलारी, मूंढापांडे और शरीफनगर के प्लांट आ चुके हैं। कुंदरकी में प्लांट लगने में सबसे अधिक विलंब हो रहा है। यहां प्लांट लगाने की जिम्मेदारी दीवान शुगर मिल, अगवानपुर की है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद ने बताया कि जिले में छह आक्सीजन प्लांट लगने हैं। इनमें डिलारी, मूंढापांडे और शरीफनगर के प्लांट जल्द शुरू होंगे। जिला पुरुष अस्पताल में प्लांट लगाए जाने का काम तेजी से हो रही है। महिला अस्पताल में भी दूसरी प्लांट लगना है। इस संबंध में दो दिन पहले ही पत्र मिला है। मुरादाबाद में बनेंगे छह आक्सीजन प्लांट

प्लांट का स्थान बनवाने वाली संस्था

जिला पुरुष अस्पताल पीए केयर फंड

जिला महिला अस्पताल यूपी मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन डिलारी: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएसची) विधायक निधि

कुंदरकी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दीवान शुगर मिल, अगवानपुर

शरीफनगर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) विधायक निधि

मूंढापांडे: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) टोरेंट गैस, कंपनी

chat bot
आपका साथी