मुरादाबाद में फटा ऑक्‍सीजन गैस स‍िलेंडर, मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

मुगलपुरा थाना क्षेत्र में जामा मस्जिद पुल के नीचे बुधवार की सुबह ऑक्सीजन गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। इससे एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद से पर‍िवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 12:35 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 12:35 PM (IST)
मुरादाबाद में फटा ऑक्‍सीजन गैस स‍िलेंडर, मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस
इसी स‍िलेंडर के फटने से गई मजदूर की जान।

मुरादाबाद, जेएनएन। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में जामा मस्जिद पुल के नीचे बुधवार की सुबह ऑक्सीजन गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। इससे एक मजदूर की मौत हो गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आवाज सुनकर लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

मुगलपुरा थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद पुल के नीचे ऑक्सीजन गैस सिलेंडर का गोदाम है। इस गोदाम का संचालन नासिर करते हैं। बुधवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे टाटा मार्सल गाड़ी से ऑक्सीजन सिलेंडर आए थे। इन सिलेंडरों को उतारने का काम वारसी नगर निवासी शरीफ कर रहा था। तभी अचानक एक सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इस धमाके की चपेट में आए शरीफ के चीथड़े उड़ गए। धमाके की आवाज इतनी तेज थी,कि स्थानीय लोगों को लगा कि बम विस्फोट हो गया है।

मौके पर कुछ ही देर में हजारों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर मुगलपुरा थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मृतक के स्वजनों की तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी