Oxygen deficiency in Moradabad : एशियन विवेकानंद में लगा 40 टन का ऑक्सीजन प्लांट, मरीजों को म‍िलेगी राहत

आक्सीजन की किल्लत की वजह से बड़े अस्पतालों में हर घंटे डॉक्टरों की धड़कन बढ़ रही है। अब अस्पतालों ने आक्सीजन स्टोर करने के लिए व्यवस्थाएं बनानी शुरू कर दी हैं। जिससे मरीजाें के सामने आक्सीजन की दिक्कत न हो।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 01:10 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 01:10 PM (IST)
Oxygen deficiency in Moradabad : एशियन विवेकानंद में लगा 40 टन का ऑक्सीजन प्लांट, मरीजों को म‍िलेगी राहत
मरीजाें के सामने आक्सीजन की दिक्कत नहीं होगी।

मुरादाबाद। आक्सीजन की किल्लत की वजह से बड़े अस्पतालों में हर घंटे डॉक्टरों की धड़कन बढ़ रही है। अब अस्पतालों ने आक्सीजन स्टोर करने के लिए व्यवस्थाएं बनानी शुरू कर दी हैं। जिससे मरीजाें के सामने आक्सीजन की दिक्कत न हो।

इसी कड़ी में कांठ रोड स्थित एशियन विवेकानंद अस्पताल में 40 टन लिक्विड आक्सीजन का कैप्सूल लगा दिया गया है। इसमें मुरादाबाद चेरिटेबल ट्रस्ट एंड हेल्थ रिसर्च सेंटर सचिव नीरज खन्ना ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन दो से ढाई टन आक्सीजन की खपत हो रही है। तकरीबन एक माह का स्टाक रहेगा। अस्पताल में आने वाले मरीजों को आक्सीजन की वजह से दिक्कत नहीं होगी। इसमें यस चेयरमैन विशाल अग्रवाल, ट्रस्ट चेयरमैन सुरेंद्र खोसला, एशियन विवेकानंद डायरेक्टर डॉ. भार्बी का विशेष योगदान है। इसके अतिरिक्त व्यवस्थाएं बनाई जा रहीं हैं।

chat bot
आपका साथी