मुरादाबाद में पूर्व प्रधान और सचिव के खिलाफ जांच के आदेश, विकास कार्यों में बरतींं अनिमितताएं

प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने ताजपुर माफी गांव के पूर्व प्रधान एवं सचिव के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में मुहम्मद नबी निवासी ग्राम ताजपुर माफी ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:26 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:26 AM (IST)
मुरादाबाद में पूर्व प्रधान और सचिव के खिलाफ जांच के आदेश, विकास कार्यों में बरतींं अनिमितताएं
पूर्व प्रधान और सचिव ने मिलकर शासकीय धन का दुरुपयोग किया

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने ताजपुर माफी गांव के पूर्व प्रधान एवं सचिव के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में मुहम्मद नबी निवासी ग्राम ताजपुर माफी ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। आरोप के पूर्व प्रधान और सचिव ने मिलकर शासकीय धन का दुरुपयोग किया है। विकास कार्यों में भी दोनों ने अनिमितताएं बरती हैं। जांच एडीपीआरओ को सौंपी गई। एक सप्ताह में जांच करके रिपोर्ट देनी है। माना जा रहा है क‍ि जल्‍द ही सच सामने आ जाएगा।

शहर में 50 हजार लाइट लगवाएगी नगर पाल‍िका : रामपुर में नगर पालिका शहर में 50 हजार लाइट लगवाएगी। इस पर पांच करोड़ की लागत आएगी। 1400 लाइट आ गई हैं, जो शीघ्र ही लगनी शुरू हो जाएगी। अधिशासी अधिकारी डा. विवेकानंद गंगवार ने बताया कि लंबे समय से खराब पड़ी हाई मास्क लाइट भी अब ठीक कराई जाएंगी। 400 हाईमास्क लाइट पालिका को मिल गई है, जबकि 1000 स्ट्रीट लाइट भी आई हैं। ये लाइट एक करोड़ 20 लाख रुपये से खरीदी गई हैं। यह लाइट खराब लाइटों के स्थान पर लगाए जाएंगी। शहर में तमाम हाई मास्क लाइट खराब पड़ी हैं। यह लाइट सपा शासनकाल में लगाई गई थीं। लाइट ठीक कराने के लिए पिछले दिनों जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने शहर की प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया तो तमाम लाइटें खराब मिली थीं। इस पर उन्होंने लाइटें खरीदने के लिए धनराशि मंजूर की थी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शहर में करीब 35 हजार खंभे हैं। हर खंभे पर लाइट लगाई जाएगी। इसके लिए एक कंपनी से बात चल रही है। 50 हजार लाइट पर करीब पांच करोड़ की लागत आएगी। यह लाइट ढाई साल के अंदर लगेंगी। इसके बाद ही कंपनी को भुगतान होगा। इन लाइटों की सात साल की वारंटी होगी। इस दौरान खराब होने पर कंपनी द्वारा ठीक कराई जाएंगी।

chat bot
आपका साथी