Oppression of Women : दहेज के ल‍िए मह‍िला का उत्‍पीड़न, पति ने मारपीट कर घर से न‍िकाला

Oppression of Women महिला ने अपने पति और ससुराल के लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 12:18 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 12:18 PM (IST)
Oppression of Women : दहेज के ल‍िए मह‍िला का उत्‍पीड़न, पति ने मारपीट कर घर से न‍िकाला
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Oppression of Women : नागफनी थानाक्षेत्र निवासी महिला ने अपने पति और ससुराल के लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बंगला गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी पांच माह पहले मैनपुरी जनपद के पुलिस लाइन आजादनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। पति और ससुराल वाले दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। शादी के बाद पीड़ित को दहेज के लिए परेशान करने लगे। बीते छह सितंबर को पति और ससुराल वाले ने विवाहिता पर 50 हजार रुपये मायके से लाने का दबाव बनाया। पीड़िता के साफ इन्कार करने पर गाली गलौज करके घर से निकाल दिया। शिकायत सुनने के बाद एसएसपी ने महिला थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। 

chat bot
आपका साथी