मुरादाबाद में सपा जिलाध्यक्ष का एक साल का कार्यकाल पूरा, पार्टी पदाधिकारियों ने दी बधाई
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव के कार्यकाल को एक साल पूरे होने पर पार्टी के सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। सभी ने आगामी 2022 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव के कार्यकाल को एक साल पूरे होने पर पार्टी के सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर सपा पिछड़ा वर्ग की टीम ने पार्टी कार्यालय पर उनका स्वागत किया। वहीं ब्लाक स्तर पर पिछड़ा वर्ग की कमेटी गठित करने की बात भी कही। सभी ने आगामी 2022 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर फिरासत हुसैन गामा, शाकिर सलमानी, पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, दिनेश कुमार, फईम सलमानी, गुड्डू साबरी, मुहम्मद इलयास सैफी, नौशाद सैफी, केपी सिंह, सोमपाल,जयपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, डीपी यादव,लालू परवेज शामिल रहे।