UP में एक लाख सफाई कर्मचारियों की जल्द होगी भर्ती, रिक्त पड़े पदों पर संविदा कर्मचारियों की होगी भर्ती

Sanitation workers Recruitment स्थानीय निकायों में सफाई कर्मचारियों के काफी पद खाली पड़े हैं। लेकिन लंबे समय से इनकी भर्ती नहीं हो रही है। ऐसे में स्थानीय निकायों की साफ-सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। अब ये समस्या दूर होने वाली है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 09:52 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 09:52 AM (IST)
UP में एक लाख सफाई कर्मचारियों की जल्द होगी भर्ती, रिक्त पड़े पदों पर संविदा कर्मचारियों की होगी भर्ती
स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ ने 14 सूत्रीय मांगों को सचिव स्तर की वार्ता में उठाया

मुरादाबाद, जेएनएन। Sanitation workers Recruitment : स्थानीय निकायों में सफाई कर्मचारियों के काफी पद खाली पड़े हैं। लेकिन लंबे समय से इनकी भर्ती नहीं हो रही है। ऐसे में स्थानीय निकायों की साफ-सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। अब ये समस्या दूर होने वाली है, क्योंकि जल्द ही सरकार प्रदेश में एक लाख सफाई कर्मचारियों की भर्ती करेगी। इसका आश्वासन सचिव स्तर के अधिकारियों ने दिया है। दरअसल, स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ में 14 सूत्रीय मांगों को लेकर अपर मुख्य सचिव नगर विकास डा रजनीश दुबे, निर्देशक स्थानीय निकाय डा.शकुंतला गौतक, नगर विकास विशेश सचिव अनुराग यादव तथा सचिव मध्य अपर मुख्य सचिव के कार्यालय पर हुई वार्ता में कई मांगों को रखा था। 

इस पर मांगे पूरी करने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को मिला है। रिक्त पड़े पदों पर संविदा, ठेका कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को शासन के आदेश पर श्रम विभाग के नियमों के तहत सुविधाएं दी जाएंगी। संविदा व ठेका सफाई कर्मचारियों की मृत्यु पर आश्रितों का सेवा में रखने और एक लाख सफाई कर्मचारियों की भर्ती का आश्वासन भी प्रतिनिधिमंडल को मिला है। यह जानकारी प्रांतीय अध्यक्ष मानिक लाल नागर, प्रांतीय महामंत्री बिल्लू चौहान ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कही है। योग्य सफाई कर्मचारियों को पदोन्नत करने पर भी सहमति बनी है।

मिलने वालों में स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उप्र के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमीलाल वाल्मीकि समेत प्रदेश के अन्य नेता मौजूद रहे। इधर, स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ ने नगर आयुक्त संजय चौहान से मिलकर समस्याओं को उठाया। संविदा सफाई कर्मचारियों को भविष्य निधि का लाभ देने, कार्य अवधि में मृत्यु होने पर आश्रित को नौकरी देने, संविदा सफाई कर्मचारी को साप्ताहिक अवकाश जारी करने समेत अन्य मांगों को उठाया। इस मोके पर अनिल लश्करी, संजय, संजीव कुमार, जय किशोर, हिमांशु, दीपक मुल्तानी, हनंदन प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी