मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के फोटो से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी भी की थी

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो से छेड़छाड़ करके अभद्र टिप्पणी करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोप‍ित को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 05:15 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 05:15 PM (IST)
मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के फोटो से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी भी की थी
इंटरनेट मीडिया पर फोटो में कांटछांट की गई है।

मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो से छेड़छाड़ करके अभद्र टिप्पणी करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोप‍ित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थाना भगतपुर क्षेत्र के ग्राम पतियानगला निवासी गौरव कुमार ने भगतपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके वाट्सएप ग्रुप पर भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लालूवाला निवासी आसिफ ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो डाला। उसने मुख्यमंत्री के फोटो से छेड़छाड़ कर रखी थी। इतना ही नहीं उस पर अभद्र टिप्पणी लिखी थी। इससे एक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज का आरोपित आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार बताया कि आरोपित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। आरोपित गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके किसी अन्य अपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के बाद में पता लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी