कभी रेलवे स्‍टेशन पर बेचते थे छोले, अब बने विधान परिषद सदस्य, जान‍िए गोपाल अंजान की संघर्ष भरी कहानी

BJP Leader Gopal Anjaan गोपाल 1986 में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष 1992 में जिलाध्यक्ष और फिर 1993 में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और फिर प्रदेश मंत्री का दायित्व निभाया। भाजपा पश्चिमी उप्र कार्यकारिणी के साथ भाजपा प्रदेश का समिति सदस्य बने।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 03:16 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 03:16 PM (IST)
कभी रेलवे स्‍टेशन पर बेचते थे छोले, अब बने विधान परिषद सदस्य, जान‍िए गोपाल अंजान की संघर्ष भरी कहानी
भाजपा की ओर से विधान परिषद सदस्य मनोनीत किए गोपाल अंजान।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। BJP Leader Gopal Anjaan : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान को भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद सदस्य बनाया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की ओर से भाजपा के चार नेताओं को विधान परिषद सदस्यों के मनोनयन की मंजूरी मिलते ही मुरादाबाद में भाजपा नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और गोपाल अंजान व उनके स्वजन को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।

गाेपाल अंजान को विधान परिषद सदस्य बनाकर भाजपा ने जातिगत समीकरण साधने की कोशिश की है। बेहद साधारण परिवार में जन्मे गोपाल अंजान का जीवन बेहद संघर्षपूण रहा है। मूलत: हरदोई के गाेपालपुर गांव के निवासी गोपाल अंजान जब 16 साल के थे, तब माता-पिता का देहांत हो जाने के कारण बड़े भाई दीन दयाल के साथ मुरादाबाद आए थे। उन्होंने बताया कि माता-पिता की मृत्यु के बाद बड़े भाई ने उन्हें सहारा दिया। वे मुरादाबाद में पराग फैक्ट्री में जूनियर इंजीनियर थे। उनके साथ दलपतपुर में रहने लगे। दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की तो बड़े भाई का स्थानांतरण हो गया। लेकिन, मैंने मुरादाबाद में ही रुकने का निर्णय लिया। हालांकि मेरे सामने रोजगार का संकट था। तब मैंने दलपतपुर रेलवे स्टेशन पर छोले बेचने शुरू क‍िए। डेढ़ साल चना बेचने के बाद स्टेशन के बाहर चाय की दुकान खोली, फिर परचून की दुकान खोली, लेकिन घाटा होने के कारण पराग डेयरी के ट्रक पर हेल्पर के तौर पर काम किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी से कार्यकर्ता के तौर पर जुड़ा। 1984 में मुझे भारतीय जनता युवा मोर्चा का मूंढापांडे मंडल अध्यक्ष बनाया गया। जीवन में संघर्ष जारी रहा और पार्टी में जिम्मेदारी भी मिलती रही। 2018 में उन्हें खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया था। विधान परिषद सदस्य बनाए जाने पर पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल सहित मुरादाबाद के जिला एवं महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

chat bot
आपका साथी