पंचायत चुनाव का तैयार हो रहा है आरक्षण चार्ट, जानिेए कौन सी सीट हो सकती हैं आरक्षित

अब गांव की सरकार चुने जाने का समय करीब आ गया है। इसे लेकर संभावित प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो चुकी है। ब्लॉकों पर आरक्षण के चार्ट तैयार हो चुके हैं। तीन मार्च को यह चार्ट सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर लग जाएंगे। इसके बाद आगे की तस्वीर साफ होगी।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:30 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 01:18 PM (IST)
पंचायत चुनाव का तैयार हो रहा है आरक्षण चार्ट, जानिेए कौन सी सीट हो सकती हैं आरक्षित
आरक्षण सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद पंचायत चुनाव के उम्मीदवार अपनी अपनी तैयारी में लग जाएंगे ।

मुरादाबाद, जेएनएन।  अब गांव की सरकार चुने जाने का समय करीब आ गया है। इसे लेकर संभावित प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो चुकी है। ब्लॉकों पर आरक्षण के चार्ट तैयार हो चुके हैं। तीन मार्च को यह चार्ट सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर लग जाएंगे। इसके बाद आगे की तस्वीर साफ होगी। आरक्षण सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद पंचायत चुनाव के उम्मीदवार अपनी अपनी  तैयारी में लग जाएंगे । 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण के लिए  ब्लॉक स्तर पर कवायद तेज हो गई है। आबादी के हिसाब से चक्रानुक्रम में आरक्षण चार्ट तैयार किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारियों के बाद आरक्षण चार्ट जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में देखा जाएगा। इसके बाद सभी ब्लॉकों के चार्ट डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी के सामने रखे जाएंगे। तीन मार्च को प्रकाशन कराकर चार्ट ब्लॉक मुख्यालयों पर चस्पा करके आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण करके आरक्षण सूचियों का अंतिम प्रकाशन होगा।

जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरक्षण आबादी के हिसाब से हो रहा है। किसी को भी शिकायत का मौका नहीं मिलेगा, जो पंचायतें पिछले बीस साल में आरक्षित रह चुकी हैं, उनके बचने की उम्मीद है। पहले उन पंचायतों को आबादी के हिसाब से आरक्षित किया जाना है, जो कभी आरक्षित नहीं हुई हैं। अनारक्षित ग्राम पंचायतों की सूची आबादी के जातिगत आंकड़ों के साथ तैयार है। इसी तरह क्षेत्र पंचायत के वार्डों का भी जातिगत आबादी के हिसाब से आरक्षण होना है। जिला पंचायत के वार्डों का आरक्षण सबसे पहले किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इन वार्डों के आरक्षण की स्थिति एक-दो दिन में साफ हो जाएगी। ग्राम पंचायतों के वार्डों के आरक्षण का चार्ट भी बन रहे हैं। जल्द फाइनल करके मंगलवार को सूची चस्पा करा दी जाएंगी।

33 फीसद ग्राम प्रधान चुनी जानी हैं महिलाएं

पंचायत चुनाव में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होनी हैं। इनमें बिलारी में सिर्फ एक सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होनी है। बाकी अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सीटों का आरक्षण होगा। जो सीटें अभी जिस वर्ग के लिए आरक्षित हैं, वह उस वर्ग के लिए आरक्षित नहीं रहनी है। 21 फीसद एससी एसटी और 27 फीसद पिछडे़ वर्ग के लिए आरक्षण होना है।

chat bot
आपका साथी