फोटो :: तिपहिया साइकिल पाकर खिल उठे दिव्यांगों के चेहरे

विश्व दिव्यांग दिवस - विकास भवन परिसर में सीडीओ ने बांटी तिपहिया साइकिलें जागरण संवाददाता, मुरा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 10:27 PM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 10:27 PM (IST)
फोटो :: तिपहिया साइकिल पाकर खिल उठे दिव्यांगों के चेहरे
फोटो :: तिपहिया साइकिल पाकर खिल उठे दिव्यांगों के चेहरे

विश्व दिव्यांग दिवस -

विकास भवन परिसर में सीडीओ ने बांटी तिपहिया साइकिलें

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : विश्व दिव्यांगता दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने दिव्यांगों को तिपहिया साइकिलें और बैसाखी बांटी। तिपहिया साइकिलें पाकर दिव्यांगों के चेहरों पर मुस्कान आ गई और उन्होंने प्रदेश सरकार के प्रति आभार भी ज्ञापित किया। गुरुवार को विकास भवन में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से कृत्रिम सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य सीडीओ ने पात्र दिव्यांगों को उपकरण बांटे। इस दौरान सीडीओ आनंद वर्धन ने 40 दिव्यांगों को तिपहिया साइकिल, एक व्हीलचेयर, चार कान की मशीन व 33 जोड़ी बैसाखी वितरित की गईं। सीडीओ ने कहा कि दिव्यांगजन हमारे समाज का अभिन्न अंग है। इनकी हर संभव मदद की जानी चाहिए। हमीरपुर गांव के सलमान जैसे दिव्यांग समाज के लिए मिसाल बने हुए हैं। उन्होंने ऐसा कर दिखाया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में उनका जिक्र किया। इसी तरह कार्यक्रम में नशा मुक्त अभियान की आइकन रितु नारंग ने सभी लोगों को नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ भी दिलाई गई। डीडीओ एके उपाध्याय, उपनिदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एमपी सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अंजना सिरोही, जिला समाज कल्याण अधिकारी व जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुनील कुमार सिंह मौजूद रहे।

मायूस होकर भी लौटे दिव्यांग

- विकास खंड मूंढापांडे की ग्राम पंचायत नियामतपुर इकरौटिया की रहने वाली कमलवती, अशोक कुमार, धर्मपाल सिंह आदि तमाम दिव्यांगों को कार्यक्रम में बुलाने के बाद बैरंग लौटा दिया गया। विभाग के अधिकारियों का कहना था कि उनके आवेदन के साथ आय का प्रमाणपत्र नहीं लगा था। आय प्रमाणपत्र दिए जाने पर ही दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दी जाएगी।

शारीरिक दूरी बनाकर बांटे गए उपकरण

- शारीरिक दूरी बनाकर कृत्रिम उपकरणों का वितरण किया गया है। विश्व दिव्यांग दिवस पर 45 दिव्यांगों को बुलाया गया था। जबकि सभी ब्लॉकों से चयन 244 दिव्यांगों का हुआ है। बाकी को ब्लॉकों में बुलाकर तिपहिया साइकिल और बैसाखी दी जानी है। कुछ दिव्यांगों को विकास भवन भी बुलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी