मुरादाबाद में लोहड़ी का जश्‍न मना रहीं मह‍िलाओं से अश्‍लील हरकत, दो गिरफ्तार

Obscene acts with women who celebrating Lohri in Moradabad डांस के दौरान नशे में धुत होकर पहुंचे दो आरोपित। मारपीट से मची अफरातफरी पीआरवी ने दबोचा। नशे में धुत दोनों आरोपितों का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 10:40 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 10:40 AM (IST)
मुरादाबाद में लोहड़ी का जश्‍न मना रहीं मह‍िलाओं से अश्‍लील हरकत, दो गिरफ्तार
पीआरवी की तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

मुरादाबाद, जेएनएन। महानगर के हिमगिरी कॉलोनी में लोहड़ी के मौके पर जश्न के माहौल में शोहदों ने खलल डाल दिया। नशे में धुत आरोपितों ने न सिर्फ हंगामा खड़ा किया, बल्कि मारपीट और पथराव भी किया। इससे लगभग एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। पीआरवी की तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हरथला चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा के मुताबिक बुधवार रात करीब 9:30 बजे हिमगिरी सवेरा कॉलोनी में कुछ लोग आग जलाकर लोहड़ी का जश्न मना रहे थे। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। इसी दौरान नशे में धुत दो युवक मौके वहां पहुंचे गए। महिलाओं के मुताबिक दोनों युवक अश्लील फब्तियां कसने लगे। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गए। इस दरमियान एक आरोपित में प्लास्टिक की कुर्सी उठाकर एक व्यक्ति पर हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। इस बीच घटना की जानकारी किसी ने यूपी 112 को दी। नशे में धुत दोनों आरोपितों को पकड़ कर पुलिस सिविल लाइन थाने ले गई। थाना प्रभारी दरवेश कुमार ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। नशे में धुत दोनों आरोपितों का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी