मुरादाबाद में प्राइवेट अस्‍पताल में नर्स से छेड़खानी, जांच में पूर्व का व‍िवाद आया सामने

Molesting nurse in hospital घटना रामपुर दोराहे स्थित एक निजी अस्पताल में हुई है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपितों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन करके आरोपितों के बारे में पता लगा रही है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 01:32 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 01:32 PM (IST)
मुरादाबाद में प्राइवेट अस्‍पताल में नर्स से छेड़खानी, जांच में पूर्व का व‍िवाद आया सामने
आरोपितों ने अस्पताल में ही साथियों को बुलाकर लाठियों से किया हमला।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Molesting nurse in hospital : नर्स से छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीमारदार और उसके साथियों ने निजी अस्पताल के संचालक की लाठी-डंडों से हमला करके पिटाई कर दी। घटना रामपुर दोराहे स्थित एक निजी अस्पताल में हुई है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपितों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन करके आरोपितों के बारे में पता लगा रही है।

घटना थाना कटघर क्षेत्र में रामपुर दोराहे पर शुएब का ग्रीन लाइफ के नाम से अस्पताल है।  एक तीमारदार ने अस्पताल की स्टाफ नर्स के साथ छेड़छाड़ कर दी। नर्स के शिकायत करने पर अस्पताल संचालक शुएब ने इसका विरोध कर दिया। इससे गुस्सा हुए तीमारदार ने अपने साथियों को फोन करके बुला लिया। तीमारदार और उसके साथियों ने अस्पताल संचालक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। लाठी-डंडों से हमला करके लहूलुहान कर दिया। स्टाफ मदद के लिए दौड़ा तो हमलावर फरार हो गए। स्टाफ नर्स किसी तरह घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आए, लेकिन जिला अस्पताल के स्टाफ ने मेडिकल बनाए जाने से साफ इन्‍कार कर दिया था। लोग घायल को दोबारा थाने ले गए। अस्पताल में नर्स के साथ छेड़छाड़ की घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि शुएब का अस्पताल में काम करने वाली नर्स को लेकर एक युवक से विवाद पहले भी हुआ था। उस समय शुएब ने उसकी पिटाई कर दी थी। इस बार वह अपने साथी लेकर उसकी पिटाई कर गया। मामले में रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी