कार ने बाइक में मारी टक्‍कर, पिता-पुत्र घायल, अस्‍पताल में कराया गया भर्ती

सम्‍भल के असमोली के गांव मढ़न निवासी भगवानदास फास्टफूड का ठेला लगाता है। सुबह वह बेटे मुनीश के साथ बाइक पर मझोला स्थित मंडी में सब्जी खरीदने जा रहे थे। खरीददारी करने के बाद दोनों घर लौट रहे थे।

By Edited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 08:10 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 08:10 PM (IST)
कार ने बाइक में मारी टक्‍कर, पिता-पुत्र घायल, अस्‍पताल में कराया गया भर्ती
दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में रतनपुर कला के पास मंगलवार सुबह कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार असमोली निवासी पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सम्भल के असमोली के गांव मढ़न निवासी भगवानदास फास्टफूड का ठेला लगाता है। सुबह वह बेटे मुनीश के साथ बाइक पर मझोला स्थित मंडी में सब्जी खरीदने जा रहे थे। खरीददारी करने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। सुबह करीब दस बजे पाकबड़ा थाना क्षेत्र में गांव रतनपुर कला के पास पहुंचे तभी पीछे से बाइक पर कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में भगवानदास और उसका बेटा मुनीश घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी