Indian Railways : अब बिना शोर के ब्रिज के ऊपर से दौड़ती चली जाएंगी ट्रेनें, मुरादाबाद रेल मंडल में 63 ब्रिज क‍िए जाएंगे अपडेट

Moradabad Railway Division Bridge Updation रेलवे पुल से ट्रेन के गुजरने समय शोर या खटखट जैसी आवाज सुनाई नहीं देगी। साथ ही पुल के ऊपर ट्रेनें सामान्य गति से दौड़ती चली जाएंगी। मुरादाबाद रेल मंडल में 63 ब्रिज का चयन किया गया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 01:44 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 01:44 PM (IST)
Indian Railways : अब बिना शोर के ब्रिज के ऊपर से दौड़ती चली जाएंगी ट्रेनें, मुरादाबाद रेल मंडल में 63 ब्रिज क‍िए जाएंगे अपडेट
रेलवे मंडल में 63 ब्रिजों को किया जाना है अपडेट।

मुरादाबाद [प्रदीप चौरसिया]। Moradabad Railway Division Bridge Updation। रेलवे पुल से ट्रेन के गुजरने समय शोर या खटखट जैसी आवाज सुनाई नहीं देगी। साथ ही पुल के ऊपर ट्रेनें सामान्य गति से दौड़ती चली जाएंगी। मुरादाबाद रेल मंडल में 63 ब्रिज का चयन किया गया है। इसकी मरम्मत करने के साथ इसे अपडेट किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन सुरक्षित ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे लाइन और पुलों के सुधार के लिए लगातार काम कर रहा है। जिस मंडल में रेलवे लाइन में सुधार का अधिकांश काम हो चुका है, उस रेल मंडल में ब्रिज में सुधार के साथ मरम्मत कराई जाएगी। जहां रेलवे लाइन की मरम्मत, बदलने का काम कम हुआ है, उस मंडल में पहले रेलवे लाइन पर काम किया जाएगा। उत्तर रेलवे में मुरादाबाद रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में चार सौ किलोमीटर रेलवे लाइन बदलने बदलने और मरम्मत करने का काम किया है। इससे सहारनपुर से लखनऊ तक मालगाड़ी की औसत गति 30 से बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। ट्रेन की औसत गति 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई है। अब मुरादाबाद रेल मंडल को बचे हुए रेलवे लाइन को बदलने से साथ पुराने ब्रिज की मरम्मत व ठीक ब्रिज को भी अपडेट करने की ज‍िम्‍मेदारी सौंपी गई है। मंडल रेल प्रशासन ने चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में ब्रिज पर काम करने के लिए योजना तैयार की है। मंडल में 63 ब्रिज का चिह्नित किया है। जिसमें मंडल से सभी पुराने बड़े व छोटे ब्रिज शाम‍िल हैं। जिसमें अधिकांश ब्रिज के शू बदले जाने हैं। शॉकर सिस्टम भी लगाए जाएंगे। इसके बाद ट्रेन निर्धारित गति सौ किलोमीटर प्रति घंटा से गुजरेंगी और ट्रेनों के गुजरने पर यात्रियों को शोर या खटखट की आवाज सुनाई नहीं देगी। इसके अलावा ब्रिज के उपकरण, गुजरने वाली रेलवे लाइन व स्लीपर भी बदले जाएंगे। इसके अलावा ब्रिज की रंगाई आदि काम भी किया जाएगा। कमजोर पुल की मरम्मत का काम किया जाएगा। इस कार्य के लिए रेल मंडल को 20 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। प्रवर मंडल अधीक्षण अभियंता (सी) नीरज कुमार ने बताया कि मंडल में चालू वित्तीय वर्ष में 63 ब्रिज को चिह्नित किया गया है। जिसकी मरम्मत व अपडेट करने का लक्ष्य है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग विभाग की टीम सक्रिय हो गई है।

​​​​​यह भी पढ़ें :-

Moradabad Coronavirus News : मुरादाबाद में भी जल्‍द लग सकता है नाइट कर्फ्यू, फैसला लेने के ल‍िए आज बुलाई गई है बैठक

Moradabad Coronavirus News : ज‍िले में बढ़ रहे कोरोना मरीज, कंट्रोल रूम में भी बढ़ाई गई सक्रियता, इन नंबरों पर ले सकेंगे जानकारी

 COVID-19 in UP: मुरादाबाद में सड़क पर उतरे 'यमराज', लोगों से मास्क लगाने और फिजिकल डिस्टेंसिंग की अपील

 न‍िकाह से पहले बोला युवक, बरात‍ियों के ल‍िए बनवाने होंगे 20 तरह के पकवान, युवती ने होने वाले लालची पत‍ि को स‍िखाया सबक

chat bot
आपका साथी