अब बस में चालक परिचालक महिला यात्रियों से करेंगे अच्छा व्यवहार

प्रदेश सरकार इन दिनों नारी सम्मान व नारी सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान रहा है। बसों में अक्‍सर महिला को चालक परिचालक की फटकार सुनना पड़ता है। सामान व बच्चे को लेकर बस में महिला की परिचालक मदद करने के बजाय डाट फटकार करतेे है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 06:15 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 06:15 PM (IST)
अब बस में चालक परिचालक महिला यात्रियों से करेंगे अच्छा व्यवहार
महिलाओं को सम्मान देने का कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।

मुरादाबाद, जेएनएन। रोडवेज के चालक व परिचालक महिला यात्रियों के साथ अब अच्छा व्यवहार करेंगे। साथ ही महिला की हर संभव मदद भी करेंगे। रोडवेज प्रबंधन चालक व परिचालक को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रदेश सरकार इन दिनों नारी सम्मान व नारी सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान रहा है। महिलाओं को सम्मान देने का कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। बसों में अक्‍सर महिला को चालक परिचालक की फटकार सुनना पड़ता है। सामान व बच्चे को लेकर बस में महिला की परिचालक मदद करने के बजाय डाट फटकार करतेे है। बस पर महिलाओं के चढ़ने से पहले ही चालक धीरे-धीरे बस चला देता है। कुछ कहने पर बस में महिला से कड़े शब्द का प्रयोग किया जाता है। धक्का देकर पीछे भेज दिया जाता है। बस में छेड़खानी करने वाले युवक को रोकने का प्रयास तक नहीं किया जाता है। ऐसी शिकायतें मिलने पर रोडवेज प्रबंधन ने इसे रोकने के ि‍लिए अब नई योजना बनाई है। महिला का सम्मान करने के लिए चालक व परिचालक को ट्रेनिंग दे रहा है। चालक को बताया जा रहा है जब तक महिला बस में सवार नहीं हो जाती है, तब तक बस को न चलाएंं। देरी होने के बाद महिला के लिए कटु शब्द का प्रयोग न करेंं। परिचालक को बताया जा रहा है कि सामान व बच्चों के साथ बस में सवार होने वाली महिला की मदद करे और बस में सीट उपलब्ध कराने का प्रयास करेंं। परेशान महिला से तुरंत टिकट बनाने के लिए न कहे। महिला के आरास से सीट पर बैठने के बाद किराया लेकर टिकट बनाने का काम करेंं। बस में किसी महिला के साथ कोई छेड़खानी करता है तो उसके रोकने और नजदीक के थाने पर बस को रोक कर छेड़खानी करने वालों की जानकारी दे। क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन ने बताया कि चालक व परिचालकों को महिला यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी