राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख को कीचड़ भरी सड़क पर चलाने के मामले में अब ईओ को हटाने की तैयारी, डीएम ने शासन को लिखा पत्र

Minister Baldev Singh Aulakh Running on Muddy Road प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री बल्देव सिंह औलख को कीचड़ भरी सड़क पर चलाने का मामला अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार राणा का पीछा नहीं छोड़ रहा है। जिलाधिकारी ने पहले उनका एक माह का वेतन काटा था।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 07:29 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 07:29 AM (IST)
राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख को कीचड़ भरी सड़क पर चलाने के मामले में अब ईओ को हटाने की तैयारी, डीएम ने शासन को लिखा पत्र
रामपुर के बिलासपुर में लोगों ने मंत्री को गाड़ी से उतारकर कीचड़ भरी सड़क पर चलवाया था। फाइल फोटो

मुरादाबाद, जेएनएन। Minister Baldev Singh Aulakh Running on Muddy Road : प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री बल्देव सिंह औलख को कीचड़ भरी सड़क पर चलाने का मामला अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार राणा का पीछा नहीं छोड़ रहा है। जिलाधिकारी ने पहले उनका एक माह का वेतन काटने के साथ ही प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी थी। अब उन्हें बिलासपुर से हटाने के लिए शासन को लिख दिया है।

राज्यमंत्री 28 अगस्त को बिलासपुर गए थे। तब सिंह कालोनी के लोगों ने जर्जर सड़क ठीक न कराए जाने के विरोध में उनके काफिले का घेराव कर लिया था। उन्हें कीचड़ भरी सड़क पर चलाया था। उस दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ भी बिलासपुर में मौजूद थे। उन्होंने इओ को जमकर फटकार लगाई थी। इसके बाद ईंट के रोड़े डालकर सड़क की मरम्मत करा दी गई थी। नई सड़क के निर्माण के लिए 91 लाख के प्रस्ताव को भी डीएम ने मंजूरी दे दी। इओ की लापरवाही मानते हुए उन्हे प्रतिकूल प्रविष्टि और वेतन काटने के आदेश भी दिए।

डीएम ने अब ईओ को बिलासपुर से हटाने के लिए शासन को लिख दिया है। नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव को पत्र लिखा है, जिसमें कहा है कि अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार राणा की तैनाती नगर पालिका परिषद टांडा में है, लेकिन बिलासपुर के अधिशासी अधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार है। श्री राणा दोनों ही नगर पालिकाओं में ठीक तरह से कार्य नहीं कर पा रहे हैं। इस संबंध में पहले भी पत्र लिखा गया था। पत्र में बिलासपुर अधिशासी अधिकारी का कार्यभार उपजिलाधिकारी को दिए जाने का आग्रह किया गया है।

सैफनी के इओ के लिए भी लिखाः जिलाधिकारी ने सैफनी के अधिशासी अधिकारी का कार्यभार नगर पालिका परिषद मिलक के अधिशासी अधिकारी छोटे सिंह कन्हैया को दिए जाने का आग्रह किया गया है। अभी तक सैफनी इओ का चार्ज एसडीएम के पास है।

chat bot
आपका साथी