अब 50 साल से ज्यादा उम्र वाले चार लाख लोगों के वैक्सीनेशन की तैयारी

रामपुर जिले में हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर के बाद अब तीसरे चरण के वैक्सीनेशन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें आम आदमी को वैक्सीन लगेगी। शुरुआत 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से की जाएगी। इनकी संख्या करीब चार लाख है।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 07:50 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 07:50 PM (IST)
अब 50 साल से ज्यादा उम्र वाले चार लाख लोगों के वैक्सीनेशन की तैयारी
शुरुआत 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से की जाएगी। इनकी संख्या करीब चार लाख है।

मुरादाबाद, जेएनए।  रामपुर जिले में हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर के बाद अब तीसरे चरण के वैक्सीनेशन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें आम आदमी को वैक्सीन लगेगी। शुरुआत 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से की जाएगी। इनकी संख्या करीब चार लाख है। कोरोना से बचाव के लिए 16 जनवरी से टीकाकरण शुरु किया गया था। शासन की गाइडलाइन के अनुसार पहले चरण में हेल्थ वर्कर को टीका लगाया गया। इसमें सरकारी और प्राइवेट चिकित्सक व स्टाफ शामिल था। जिले में 6900 हेल्थ वर्कर चिन्हित किए गए थे, जिनका टीकाकरण हो चुका है। अब इन्हें दूसरी डोज लगाई जा रही है। दूसरे चरण में करीब नौ हजार फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाने का लक्ष्य है, जिसमें 70 फीसद का टीकाकरण हो चुका है। अब 25 फरवरी को छूटे हुए फ्रंटलाइन वर्कर को टीके लगाए जाएंगे। इसके साथ ही हेल्थ वर्कर को दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसके बाद शुरू होगा तीसरा चरण। इसमें आम आदमी को वैक्सीन लगेगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजीव यादव ने बताया कि तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु वाले करीब चार लाख लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। इनका वैक्सीनेशन दो माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को वैक्सीनेशन किया जाएगा। लक्ष्य पूरा करने के लिए हर ब्लाक में कई-कई बूथ बनाए जाएंगे, ताकि लोगों को परेशानी न हो और ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा सके। अभी तक सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगाया जा रहा था, लेकिन तीसरे चरण में उप स्वास्थ्य केंद्र में भी बूथ बनेंगे।

chat bot
आपका साथी