मुरादाबाद के एल-टू, एल-थ्री में कोरोना का एक भी मरीज नहीं, ज‍िला हो सकता है कोरोना मुक्‍त

कोरोना के ख‍िलाफ जंग लोग जीत रहे हैं। हौसले ने संक्रमण को मात दी है। जिले में 19 मार्च को पहले कोरोना संक्रमित की पुष्टि होने के बाद तो मरीजों की बढ़ती संख्या देखकर यही लग रहा था कि न जाने कब ये सिलसिला थमेगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 03:51 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 03:51 PM (IST)
मुरादाबाद के एल-टू, एल-थ्री में कोरोना का एक भी मरीज नहीं, ज‍िला हो सकता है कोरोना मुक्‍त
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह बड़ी उपलब्धि है।

मुरादाबाद, जेएनएन। कोरोना के ख‍िलाफ जंग लोग जीत रहे हैं। हौसले ने संक्रमण को मात दी है। जिले में 19 मार्च को पहले कोरोना संक्रमित की पुष्टि होने के बाद तो मरीजों की बढ़ती संख्या देखकर यही लग रहा था कि न जाने कब ये सिलसिला थमेगा। जिले के एल-टू अस्पताल और एल-थ्री अस्पताल में रिव्यू में मिला एक भी कोरोना संक्रमित अब नहीं है। भर्ती सभी मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। उन्हें घर भेजने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई दी। हालांकि अभी 32 लोग होम आइसोलेशन में हैं। वे भी जल्द स्वस्थ हो जाएंंगे तो जिला पूरी तरह कोरोना फ्री हो जाएगा। 

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह बड़ी उपलब्धि है। पर अभी लोगों को मास्क और शारीरिक दूरी के नियम का पालन हर हाल में करना है। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि अब अस्पतालों का दबाव तकरीबन समाप्त हो गया है। होम आइसोलेशन वाले मरीज भी जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। 

माह,                       संक्रमित

मार्च 2020,              01,

अप्रैल 2020,            115,

मई 2020,               145,

जून 2020,               272,

जुलाई 2020,           1600,

अगस्त 2020,          3291,

सितंबर 2020,          3416,

अक्टूबर 2020,         1827,

नवंबर 2020,             551,

दिसंबर 2020,            790,

जनवरी 2021,           208,

फरवरी 2021,             30,

chat bot
आपका साथी