मुरादाबाद में कुष्ठ रोग नियंत्रण पर नहीं हुआ काम, चार ब्लाकों को मुख्यालय से नोटिस म‍िलने पर खलबली

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में हालात बदतर हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी योजनाओं के कर्मचारियों को कोरोना महामारी की रोकथाम की ड्यूटी में लगा दिया है। इससे कुष्ठ विभाग का काम पूरी तरह प्रभावित हो गया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 02:51 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 02:51 PM (IST)
मुरादाबाद में कुष्ठ रोग नियंत्रण पर नहीं हुआ काम, चार ब्लाकों को मुख्यालय से नोटिस म‍िलने पर खलबली
10 हजार की आबादी में सिर्फ एक कुष्ठ रोगी मिला।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में हालात बदतर हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी योजनाओं के कर्मचारियों को कोरोना महामारी की रोकथाम की ड्यूटी में लगा दिया है। इससे कुष्ठ विभाग का काम पूरी तरह प्रभावित हो गया। अब चार ब्लाक को प्रदेश मुख्यालय से नोटिस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। अब सर्वे के लिए टीमों को काम पर लगा दिया है।

जिले में कुष्ठ कार्यक्रम के नाम पर खानापूर्ति वाले काम अधिक हैं। कोरोना काल में स्टाफ की ड्यूटी कोविड अस्पतालों में लगा दी गई। कई बार डाक्टर और फिजियोथेरेपिस्ट संक्रमित भी हुए। कुष्ठ ओपीडी बंद होने की वजह से टेलिफोनिक कार्यक्रम जारी रहा। इस दौरान कुष्ठ रोग नियंत्रण करने के लिए काम नहीं हो पाया। इसकी लखनऊ में हुई समीक्षा में राज्य कुष्ठ अधिकारी सुनील भारतीय ने नाराजगी जताई। उन्होंने यहां तक इंगित कर दिया कि बिलारी, भोजपुर, कुंदरकी और ठाकुरद्वारा की प्रगति शून्य है। कुष्ठ रोग को लेकर कोई काम नहीं किया गया। अब उन्होंने पूरे जिले पर फोकस कर दिया है। प्रतिदिन का कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम का अपडेट मांगा जा रहा है।

कुष्ठ आश्रम की स्थिति भी होगी चेक : राज्य कुष्ठ अधिकारी के जिले की स्थिति को संज्ञान में लेने के बाद खलबली मची हुई है। नए मरीजों के साथ ही कुष्ठ आश्रम में रहने वाले मरीजों की भी जानकारी ली जाएगी। जिससे स्वास्थ्य विभाग की कार्य प्रणाली के बारे में भी जानकारी हो सके। इसमें लापरवाही मिलती है तो विभागीय स्तर पर कार्रवाई होगी।

कुष्ठ रोग की रोकथाम के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ जगहों की स्थिति खराब है। उनमें सुधार कराने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डा. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

chat bot
आपका साथी