Curfew in Moradabad : शहर के कारखानों में बदला साप्ताहिक अवकाश, अब इस द‍िन रहेगा कार्य द‍िवस

जनपद में कोरोना संक्रमण को देखते हुए रविवार को कर्फ्यू घोषित किए जाने के मद्देनजर शहर की फैक्ट्रियों व छोटे कारखानों में साप्ताहिक अवकाश में बदलाव किया गया है। इसके चलते साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार के बजाय रविवार को होगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:21 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 11:21 AM (IST)
Curfew in Moradabad : शहर के कारखानों में बदला साप्ताहिक अवकाश, अब इस द‍िन रहेगा कार्य द‍िवस
रविवार को लाकडाउन की वजह से शुक्रवार को होगा काम।

मुरादाबाद, जेएनएन। जनपद में कोरोना संक्रमण को देखते हुए रविवार को कर्फ्यू घोषित किए जाने के मद्देनजर शहर की फैक्ट्रियों व छोटे कारखानों में साप्ताहिक अवकाश में बदलाव किया गया है। इसके चलते साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार के बजाय रविवार को होगा।

शहर के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में स्थित अधिकांश फैक्ट्रियों, छोटे कारखानों व ढलाई की भट्ठियों में साप्ताहिक अवकाश का दिन शुक्रवार का रहता है, लेकिन रविवार लाकडाउन घोषित किए जाने को देखते हुए अब कारखानों में रविवार को ही साप्ताहिक अवकाश निश्चित कर दिया गया है। फेयर ट्रेड प्राइमरी प्रोड्यूसर एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद गानिम मियां ने बताया कि रविवार को कर्फ्यू लगने के चलते शुक्रवार को कारखानों में कार्य दिवस रहेगा और रविवार को ही साप्ताहिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। स्थितियों में बदलाव होने के बाद ही साप्ताहिक अवकाश में दोबारा बदलाव के बारे में विचार किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि रविवार का लाकडाउन खत्म होने के बाद साप्ताहिक अवकाश बदलाव कर दिया जायेगा। इससे काम भी प्रभावित नहींं होगा। 

chat bot
आपका साथी