गृहक्लेश के चलते नवविवाहिता ने लगाई आग, गंभीर

गृहक्लेश के चलते नवविवाहिता ने लगाई आग गंभीर।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 03:02 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 03:11 AM (IST)
गृहक्लेश के चलते नवविवाहिता ने लगाई आग, गंभीर
गृहक्लेश के चलते नवविवाहिता ने लगाई आग, गंभीर

मुरादाबाद, जेएनएन। बुधवार रात कटघर थाना क्षेत्र में गृहक्लेश के चलते नवविवाहिता ने आग लगा ली। महिला को बचाने में पति भी झुलस गया। आग से घर का सामान भी जलकर राख हो गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लोगों ने आग पर काबू पाया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।

आग लगाने वाली महिला शमा कटघर थाना क्षेत्र के जाहिद नगर की रहने वाली है। पति मुहम्मद जाविद निर्यात फर्म में काम करता है। पुलिस के मुताबिक दंपति के बीच गृहक्लेश को लेकर विवाद रहता था। आए दिन छोटी-छोटी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। बुधवार देर रात भी दंपती में विवाद हुआ। इसके बाद शमा ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। पत्नी को आग की लपटों में घिरा देखकर जाविद ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान वह भी झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के बाद दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने हालत गंभीर बताकर शमा को हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद जाविद को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्रभारी निरीक्षक कटघर गजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रंवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी