कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बोले, अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले बांट रहे देशभक्ति का प्रमाण पत्र

रामपुर में कांग्रेस के राष्टीय सचिव सचिन नाईक ने कहा किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए भाजपा तरह तरह के हथकंडे अपना रही है। किसान आंदोलन के दौरान अब तक डेढ़ सौ से ज्यादा किसान अपनी जान गवां चुके हैं। लेकिन सरकार की कान पर जूं तक नहीं रेंगी

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 06:36 PM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 06:36 PM (IST)
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बोले, अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले बांट रहे देशभक्ति का प्रमाण पत्र
किसान आंदोलन के दौरान अब तक डेढ़ सौ से ज्यादा किसान अपनी जान गवां चुके हैं।

मुरादाबाद, जेएनएन।  रामपुर में कांग्रेस के राष्टीय सचिव सचिन नाईक ने कहा किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए भाजपा तरह तरह के हथकंडे अपना रही है। किसान आंदोलन के दौरान अब तक डेढ़ सौ से ज्यादा किसान अपनी जान गवां चुके हैं। लेकिन, सरकार की कान पर जूं तक नहीं रेंगी। अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले अपने आपको देशभक्त बताकर देशभक्ति का प्रमाण पत्र बांट रहे है, शर्म आनी चाहिए ऐसे नेताओ को जो देश के किसानों के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं। देश के संविधान में हम सबको बराबर का हक दिया गया है लेकिन, सरकार किसानों के आंदोलन को कुचल रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। श्री नाईक जय जवान-जय किसान अभियान के तहत काशीपुर आंगा में हुई किसान पंचायत में बोल रहे थे।

पंचायत में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू ने कहा सरकार की मानसिकता किसानों के बीच उजागर हो चुकी है। सरकार सिर्फ कैमरे के सामने झूठे बयान देने से किसानों की हितैषी नहीं बन सकती। अगर मोदी सरकार-किसानो की हितैषी है तो अब तक किसानों के बीच जाकर उनसे बात क्यों नही की। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, ज़िलाध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता, शहर अध्यक्ष मामून शाह खां और नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां ने किसान पंचायत को सम्बोधित किया। इस मौके पर जमील मियां,अय्यूब अली,वसीम अंसारी, नूरेआलम, मुश्ताक अली, इदरीस अहमद,नामे अली,कय्यूम अली कमाल हुसैन,हसीब खां,अकरम सुलतान,आसिफ मियां,बिलाल खां, इरफान अली,आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी