मुरादाबाद में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक, कहा-एमएसपी ही नहीं आर्गेनिक खेती से भी क‍िसानों को बनाएं समृद्ध

प्रवास पर आए स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल मुरादाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता में आत्मनिर्भर भारत बनाए जाने के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। कहा कि युवा को आगे बढ़कर अपने कंधों पर देश को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी लेनी होगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 09:34 AM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 09:34 AM (IST)
मुरादाबाद में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक, कहा-एमएसपी ही नहीं आर्गेनिक खेती से भी क‍िसानों को बनाएं समृद्ध
भारत को आत्मनिर्भर बनाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

मुरादाबाद। प्रवास पर आए स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल मुरादाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता में आत्मनिर्भर भारत बनाए जाने के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। कहा कि युवा को आगे बढ़कर अपने कंधों पर देश को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी लेनी होगी। भारत को आत्मनिर्भर बनाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

कहा क‍ि भारत में निर्मित एवं भारतीय कंपनियों द्वारा निर्मित वस्तुओं का अधिक से अधिक प्रयोग करें जिससे भारतीय उद्योग को बल मिल सके। उन्होंने बताया कि सिर्फ एमएसपी से काम नहीं चलेगा किसानों को समृद्ध करने के लिए हमें पारंपरिक ऑर्गेनिक खेती पर लौटना होगा एवं जल संचयन के लिए योजना बनानी होगी। इसके लिए स्वदेशी जागरण मंच अन्य राष्ट्रवादी संस्थाओं के साथ मिलकर 13 अप्रैल से भूमि सुपोषण कार्यक्रम का आरंभ मिट्टी पूजन कर करेगा। इसमें जल संरक्षण एवं भूमि की उर्वरकता को बचाने एवं जल संचयन के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा। क्षेत्र संयोजक डॉ. राजीव कुमार, प्रांत संयोजक अनिल लोहारी, प्रांत सह संयोजक कपिल नारंग एवं जिला संयोजक प्रशांत शर्मा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी