धान की गहाई धीमी गति करने पर मार दी थी गोली

हिस्ट्री शीटर खेत स्वामी ने ट्रैक्टर चालक की हत्या का जुर्म कबूला।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 02:28 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 02:28 AM (IST)
धान की गहाई धीमी गति करने पर मार दी थी गोली
धान की गहाई धीमी गति करने पर मार दी थी गोली

क्रासर

हिस्ट्री शीटर खेत स्वामी ने ट्रैक्टर चालक की हत्या का जुर्म कबूला

जागरण संवाददाता, ठाकुरद्वारा: ट्रैक्टर चालक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। आरोरित का चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहा से उसको जेल भेज दिया गया है।

कोतवाली के ग्राम रामनगर खागूवाला निवासी ट्रैक्टर चालक अजय कुमार उर्फ बाबू पुत्र डोरीलाल की सोमवार की रात करीब 9 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अजय गाव के हिस्ट्रीशीटर बदमाश राहुल पुत्र बलवीर के खेत पर धान की गहाई करने गया था। पुलिस ने हत्या के बाद संदेह के आधार पर खेत स्वामी राहुल को हिरासत में ले लिया था। उधर मृतक की पत्नी प्रवेश कुमारी की नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने राहुल की गिरफ्तारी दर्ज कर उसके साथ गहाई मजदूरों से पूछताछ की तो उसने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि राहुल और ट्रैक्टर चालक अजय के बीच धीमी गति से गहाई को लेकर नोकझोंक हो गई थी। राहुल ने आवेश में आकर अजय को गोली मार दी। हत्या की वारदात को देखकर गहाई कार्य में लगे मजदूर भी सहम गए। हालाकि जिंदगी बचने की आस में परिजनों के साथ ही मजदूर उसको लेकर अस्पताल पहुंचे थे। राहुल के खिलाफ भगतपुर और ठाकुरद्वारा थाना में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसका चालान कर न्यायालय में पेश किया। जहा से उसको जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी