सम्भल में चाकू से गोदकर भाजपा नेता के बेटे की हत्या, नौकर से किसी बात को लेकर हुआ था विवाद
Murder in Sambhal असमोली थाना क्षेत्र में भाजपा नेता के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या घर पर ही रहने वाले नौकर ने की है। अभी तक पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई है। वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी है।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Murder in Sambhal : सम्भल के असमोली थाना क्षेत्र में भाजपा नेता के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या घर पर ही रहने वाले नौकर ने की है। अभी तक पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई है। वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी है। लोग घटना को लेकर तरह-तरह ही चर्चाएं कर रहे हैं।
गांव सतुपुरा निवासी प्रेम राज त्यागी भाजपा में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हैं। इनका बेटा अमित कुमार त्यागी शुक्रवार की रात घर पहुंचा और दूसरी मंजिल पर बने कमरे में जाकर लेट गया। पत्नी गीता नीचे खाना लेने आ गई। वहीं पर मौजूद इन्हीं के नौकर से अमित कुमार त्यागी की किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। इसके बाद नौकर ने भाजपा नेता के बेटे पर चाकू से कई वार कर दिया। सीने में चाकू से कई वार किए गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे और उपचार के लिए मुरादाबाद लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अभी तक शव मुरादाबाद में हैं। प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा ने बताया कि अभी तक मामले की तहरीर नहीं मिली है। न ही किसी ने जानकारी दी है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
बच्चों के विवाद में मारपीट-पथराव, छह घायल : चन्दौसी में मौलागढ़ में बच्चों के बीच हुए विवाद में उनके स्वजन आगे आ गए। जमकर पथराव हुआ और लाठी डंडा चला। इसमें छह लोग घायल हो गए। देर रात घटना की जानकारी पुलिस काे दी गई। घायल को सीएचसी मेें दाखिल कराया गया है। मौलागढ़ में सुनील और सोनू के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। दोनों के बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक आ गई। जिसके बाद दोनों के स्वजन भी मौके पर आ गए। देखते देखते मारपीट व पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्षों के सुनील, प्रमोद, हरीश चंद्र, सोनू, कमला, राजीव बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इंस्पेक्टर विद्युत गोयल ने बताया कि मौके पर फोर्स भेज दी गई।