Murder in Rampur : रामपुर में दहेज के लिए महिला की हत्या, आठ महीने पहले ही हुई थी शादी

Murder in Rampur रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में दहेज के लिए ससुरालियों ने महिला की हत्या कर दी। उसका शव घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:40 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:40 PM (IST)
Murder in Rampur : रामपुर में दहेज के लिए महिला की हत्या, आठ महीने पहले ही हुई थी शादी
ससुराल वाले हेज में दाे लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग करते थे।

मुरादाबाद, जेएनएन। Murder in Rampur : रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में दहेज के लिए ससुरालियों ने महिला की हत्या कर दी। उसका शव घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के खिमोतिया खेड़ा गांव निवासी हरपाल ने अपनी बेटी अनीता की शादी 18 दिसंबर 2020 को सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुरा शर्की गांव निवासी अनिल से की थी। शादी में हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। आरोप है कि ससुराली दहेज से खुश नहीं थे। वे दहेज में दाे लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग करते थे। इसके लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ मारपीट करते।

इसकी जानकारी बेटी ने मायके वालों को दी। उन्होंने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, ससुरालियों की मांग बंद नहीं हुई। इस पर ससुरालियों ने बुधवार सुबह उसके साथ मारपीट की। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर स्वजन पहुंच गए तो उनकी बेटी रस्सी पर लटकी थी। ससुराली फरार हो गए थे। स्वजन ने हंगामा किया। दहेज के लिए बेटी को फांसी पर लटकाकर मारनने का आरोप लगाया।

सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। मृतका के पिता ने तहरीर दी, जिस पर सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि मृतका के पति समेत सास गीता, तीन जेठ लेखराज, डोरी लाल और चंद्रपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आराेपित फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी